गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) (जीएसटी) स्ट्रक्चर में सुधार सुझाने के लिए बनी मंत्रियों के समूह (GoM) (जीओएम) ने एक ड्राफ्ट प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल को सौंपा है। इसमें कहा गया है कि जिन इलेक्ट्रिक कारों की कीमत 20 लाख रुपये से ऊपर है, उन पर मौजूदा 5 प्रतिशत की बजाय 18 प्रतिशत जीएसटी लगाया जाना चाहिए।
जीओएम का मानना है कि सस्ती और आम लोगों के लिए बनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों और महंगी प्रीमियम गाड़ियों में फर्क किया जाना जरूरी है। इससे सरकार की सब्सिडी और टैक्स में छूट उन तक पहुंचेगी जिन्हें इसकी वास्तव में जरूरत है।
यह भी पढ़ें - Double-Decker Buses: 35 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर लौटेंगी डबल-डेकर बसें, इलेक्ट्रिक अवतार में होगा ट्रायल रन