फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Traffic Fine: बंगलूरू में इस शख्स ने पेश की चालान भरने की अनोखी मिसाल, 130 ट्रैफिक उल्लंघनों का जुर्माना भरा

Sat, 30 Aug 2025 05:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बंगलूरू के एक टेक्नोलॉजी पेशेवर ने ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के चलते अपने नाम पर दर्ज भारी-भरकम चालानों को हटाने का काम किया। 
विज्ञापन
1 of 5
Traffic Challan - फोटो : AI
बंगलूरू के एक टेक्नोलॉजी पेशेवर ने ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के चलते अपने नाम पर दर्ज भारी-भरकम चालानों को हटाने का काम किया। मंगलवार को उन्होंने अपने दो वाहनों से जुड़े कुल 130 ट्रैफिक उल्लंघनों का निपटारा किया। इनमें से एक कार पर अकेले 100 से ज्यादा चालान थे, जबकि दूसरी कार पर करीब 30 उल्लंघन दर्ज थे। कुल बकाया जुर्माना 56,500 रुपये तक पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें - 2026 Tesla Model Y Performance: टेस्ला मॉडल वाई परफॉर्मेंस दमदार रेंज के साथ लॉन्च, मिलती है सुपरकार जैसी परफॉर्मेंस
विज्ञापन

2 of 5
Traffic Challan - फोटो : Adobe Stock
आधे दाम में क्लियर हुए चालान
उस व्यक्ति ने ट्रैफिक जुर्माने पर 50 प्रतिशत की छूट का फायदा उठाया। यह छूट कर्नाटक सरकार द्वारा 23 अगस्त को शुरू की गई थी और 12 सितंबर तक लागू थी। इस योजना के तहत वाहन मालिक अपने चालान आधी कीमत पर चुका सकते हैं। इस स्कीम को लेकर शहर में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें - E20 Petrol: ई20 पेट्रोल पर ग्राहकों की चिंताएं, जानें टोयोटा, रेनो और ऑडी जैसे वाहन निर्माताओं ने क्या कहा
विज्ञापन

3 of 5
Traffic Challan - फोटो : AI
पुलिस की पहल बनी वजह
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एएसआई देवराज एस और हेड कॉन्स्टेबल दीपक एम ने इस छूट योजना की जानकारी लगातार व्हाट्सएप ग्रुप्स और रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों में साझा की। उनकी इस पहल से प्रभावित होकर ही यह शख्स चालान भरने पहुंचे। शुरुआत में वे केवल आंशिक भुगतान करना चाहते थे। लेकिन बातचीत के बाद उन्होंने मौके पर ही पूरा भुगतान कर दिया।

यह भी पढ़ें - EV Charging: भारत का नया ईवी चार्जिंग एप, नहीं लेगा निजी डेटा, निजता को मिलेगी प्राथमिकता

4 of 5
Car Driving - फोटो : Freepik
किस तरह के थे उल्लंघन
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अधिकतर चालान गलत पार्किंग और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने से जुड़े हुए थे। ये वही उल्लंघन हैं जिनके चलते अक्सर सबसे ज्यादा चालान कटते हैं।

यह भी पढ़ें - RTO: ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन से मोबाइल नंबर लिंक करें, जानें अपडेट करने की पूरी प्रक्रिया 

यह भी पढ़ें - Transport Data: सरकार ने जारी किए वाहन, सारथी और फास्टैग डेटा एक्सेस के नए नियम, बनेगा सुरक्षित ट्रांसपोर्ट डाटा सिस्टम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Traffic Challan - फोटो : AI
आंकड़ों में छूट स्कीम की सफलता
यह मामला अकेला नहीं है। बंगलूरू में बड़ी संख्या में लोग इस छूट का फायदा उठाकर चालान भर रहे हैं। 28 अगस्त तक ट्रैफिक पुलिस 18.9 करोड़ रुपये वसूल चुकी है और करीब 6.7 लाख पुराने मामले निपटा चुकी है।

पिछले साल भी इसी तरह की 50 प्रतिशत छूट योजना चलाई गई थी। जिसके तहत पुलिस ने 5.6 करोड़ रुपये की वसूली की थी। 

यह भी पढ़ें - Delhi EV Policy: दिल्ली की नई ईवी पॉलिसी फरवरी 2026 तक होगी तय, जानें क्या-क्या बदल सकता है 

यह भी पढ़ें - Tata Winger Plus: टाटा मोटर्स ने लॉन्च किया नया 9-सीटर विंगर प्लस, प्रीमियम फीचर्स से लैस, जानें कीमत और डिटेल्स 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें