फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luxury Electric Vehicles: महाराष्ट्र में लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ियां अप्रैल 2025 से होंगी महंगी, जानें डिटेल्स

Wed, 12 Mar 2025 03:31 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप महाराष्ट्र में 30 लाख रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अप्रैल 2025 से आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Sharma
अगर आप महाराष्ट्र में 30 लाख रुपये या उससे ज्यादा कीमत वाली इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो अप्रैल 2025 से आपको ज्यादा पैसे चुकाने पड़ सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के बजट में यह घोषणा की है कि महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर 6 प्रतिशत मोटर वाहन कर (मोटर व्हीकल टैक्स) लगाया जाएगा।

अभी तक महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर कोई मोटर वाहन कर नहीं लगता था। लेकिन इस नए फैसले के बाद अप्रैल 2025 से महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां और महंगी हो जाएंगी। 

यह भी पढ़ें - 2025 KTM 390 Duke: 2025 केटीएम 390 ड्यूक मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, मिला क्रूज कंट्रोल का फीचर, जानें कीमत
विज्ञापन

2 of 5
Mercedes-Benz G 580 Electric SUV - फोटो : Mercedes-Benz
मार्च 2025 से पहले बढ़ सकती हैं बिक्री
इस टैक्स के लागू होने से पहले, मार्च 2025 तक महंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री में तेजी देखने को मिल सकती है। जिन ग्राहकों की योजना अप्रैल 2025 के बाद लग्जरी इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने की थी, वे शायद टैक्स से बचने के लिए पहले ही खरीदारी कर लें। हालांकि, अप्रैल 2025 के बाद इस टैक्स की वजह से बिक्री में गिरावट आ सकती है। 

यह भी पढ़ें - 2025 Honda CB350RS: 2025 होंडा CB350RS नई कलर स्कीम के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 5
BMW X3 SUV - फोटो : BMW
राज्य सरकार को होगा बड़ा फायदा
इस फैसले से महाराष्ट्र सरकार को अगले वित्तीय वर्ष में लगभग 320 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा। सरकार का मानना है कि इससे राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। 

यह भी पढ़ें - 2025 Yamaha FZ-S Fi Hybrid: भारत की पहली हाइब्रिड मोटरसाइकिल 2025 यामाहा FZ-S Fi हाइब्रिड लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

4 of 5
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
CNG और LPG गाड़ियों पर भी बढ़ेगा टैक्स
सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही नहीं, बल्कि CNG (सीएनजी) और LPG (एलपीजी) से चलने वाली निजी कारों पर भी अप्रैल 2025 से टैक्स बढ़ाया जाएगा।

अभी महाराष्ट्र में सीएनजी और एलपीजी गाड़ियों पर 7 प्रतिशत से 9 प्रतिशत के बीच मोटर वाहन टैक्स लगता है। लेकिन इस बजट में 1 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगाने की घोषणा की गई है। इससे इन गाड़ियों पर लगने वाला कुल टैक्स बढ़कर 8 प्रतिशत से 10 प्रतिशत के बीच हो जाएगा।

यह भी पढ़ें -  2025 BYD Atto 3 and Seal: नई 2025 बीवाईडी एट्टो 3 और सील भारत में लॉन्च, जानें इसमें क्या है नया
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma
सरकार को होगा 170 करोड़ रुपये का फायदा
महाराष्ट्र सरकार ने मोटर वाहन टैक्स के लिए अधिकतम मूल्य सीमा को 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया है। सरकार को उम्मीद है कि इस टैक्स बढ़ोतरी से लगभग 170 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय होगी।

यह भी पढ़ें - Tesla: टेस्ला पर हमलों को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, टेस्ला शोरूम पर हमले को बताया घरेलू आतंकवाद 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें