फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electric Bus: दिल्ली के बेड़े में शामिल हुईं 400 इलेक्ट्रिक बसें, जानें डीटीसी में कब तक हो जाएंगी 8000 ई-बसें

Tue, 05 Sep 2023 05:08 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Electric Bus - फोटो : Social Media
दिल्ली ने मंगलवार को 400 इलेक्ट्रिक बसों को अपने बेड़े में शामिल किया है। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में, इन इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने हरी झंडी दिखाई। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के ईवी बेड़े में इन 400 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने के साथ, राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की कुल संख्या अब 800 हो गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य इस साल के आखिर तक और ज्यादा ई-बसों को जोड़ना है।

दिल्ली में इस समय भारत के सभी प्रमुख शहरों में सबसे बड़ा इलेक्ट्रिक बस का बेड़ा है। राज्य सरकार ने प्रदूषण कम करने के लिए शहर के सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ ईंधन में बदलने पर जोर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
Electric Bus - फोटो : Social Media
डीटीसी के बेड़े में शामिल होने वाली बसें टाटा मोटर्स द्वारा निर्मित हैं। ये नई इलेक्ट्रिक बसें यात्रियों, खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन जैसे फीचर्स के साथ आएंगी। रियल-टाइम रिस्पॉन्स (वास्तविक समय की प्रतिक्रिया) और निगरानी के लिए ये फीचर्स कश्मीरी गेट स्थित केंद्रीकृत कमांड और नियंत्रण केंद्र से जुड़ी होंगी। केजरीवाल ने कहा, "ये बसें सब्सिडी योजना के तहत 921 बसों का हिस्सा हैं, जिसके लिए केंद्र द्वारा 417 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है और दिल्ली सरकार 3,674 करोड़ रुपये खर्च करेगी।"
विज्ञापन

3 of 4
Lt Governor VK Saxena and CM Arvind Kejriwal flags off Tata Motors Electric Bus - फोटो : Social Media
राज्य सरकार ने पहले 2025 के आखिर तक दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन बेड़े में 8,000 इलेक्ट्रिक बसें जोड़ने की योजना का खुलासा किया था। केजरीवाल ने इस मौके पर सोशल मीडिया पर कहा, "हमारा लक्ष्य 2025 के आखिर तक दिल्ली की सड़कों पर कुल 8,000 इलेक्ट्रिक बसें उतारने का है। उस समय दिल्ली में 10,000 से ज्यादा बसें होंगी, जिनमें से 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक होंगी। बहुत जल्द पूरे विश्व में दिल्ली को अपनी शानदार इलेक्ट्रिक बसों के लिए भी जाना जाएगा।"
विज्ञापन

4 of 4
Electric Bus in Delhi - फोटो : Anil Kumar
राज्य सरकार ने यह भी कहा कि वह इस साल के आखिर तक शहर में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाकर 1,500 यूनिट्स करने की योजना बना रही है। सरकार बिजली ग्रिड को अपडेट करके, हाई-टेंशन बिजली लाइनें खींचकर और हर बस डिपो पर सब-स्टेशन स्थापित करके सार्वजनिक परिवहन के लिए ईवी बुनियादी ढांचे को बढ़ाने की भी योजना बना रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें