फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lexus RX SUV: जापान की मशहूर लग्जरी ब्रांड लेक्सस ने न्यू जेनरेशन आरएक्स एसयूवी से उठाया पर्दा, मिला नया V6 इंजन और भी बहुत कुछ

Wed, 01 Jun 2022 11:49 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जापान की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lexus (लेक्सस) ने ग्लोबल मार्केट के लिए अपनी न्यू जेनरेशन RX (आरएक्स) कॉम्पैक्ट एसयूवी से पर्दा उठा दिया है।
विज्ञापन
1 of 5
Lexus RX - फोटो : Lexus
जापान की मशहूर लग्जरी कार निर्माता कंपनी Lexus (लेक्सस) ने ग्लोबल मार्केट के लिए अपनी न्यू जेनरेशन RX (आरएक्स) कॉम्पैक्ट एसयूवी से पर्दा उठा दिया है। पांचवीं पीढ़ी की Lexus RX (लेक्सस आरएक्स) को एक नए प्लेटफॉर्म पर और चार नए पावरट्रेन के ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा। RX एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन ने अपने नए अवतार में पुराने V6 इंजन को हटा दिया है।

Lexus जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की लग्जरी वाहन इकाई है। लेक्सस ब्रांड का दुनिया भर में 90 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में मार्केटिंग की जाती है। और यह जापान की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम कारों में से एक है। 
विज्ञापन

2 of 5
Lexus RX - फोटो : Lexus
नया प्लेटफॉर्म
नई Lexus RX को नए रीस्ट्रक्चर किए गए TNGA-K (टीएनजीए-के) प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जिसकी वजह से यह कार पहले की तुलना में ज्यादा मजबूत हो गई है। साथ ही कार का कुल वजन 90 किलो कम हो गया है। इसके व्हीलबेस को बढ़े हुए व्हील की चौड़ाई के हिसाब से 60 mm तक बढ़ाया गया है। जबकि रियर ओवरहांग को 60 mm किया गया है। 

मिला नया इंजन
नई RX का ओवरऑल डिजाइन ओरिजिनल मॉडल से ज्यादा नहीं बदला है। हालांकि, जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलता है, वह है इसका इंजन। इसमें 2.4-लीटर DOHC 16-वाल्व, 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन अधिकतम 275 hp का पावर और 430 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है। यह फ्रंट-व्हील ड्राइव और 4-व्हील ड्राइव AWD दोनों में उपलब्ध होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Lexus RX - फोटो : Lexus
हाइब्रिड ऑप्शन भी
जबकि कार का RX350h वैरिएंट 2.5-लीटर 4-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन से लैस होगा। यह इंजन 246 hp का अधिकतम पावर और 316 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस इंजन के साथ CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4-व्हील ड्राइव AWD सिस्टम मिलता है।

स्पोर्ट्स वैरिएंट भी
जबकि RX500 F स्पोर्ट वैरिएंट में 2.4-लीटर 4-सिलेंडर हाइब्रिड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो टर्बोचार्ज्ड एयर सिस्टम के साथ आता है। यह इंजन अधिकतम 367 hp का पावर और 550 Nm का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन मं 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है। 

4 of 5
Lexus RX - फोटो : Lexus
लुक और डिजाइन
RX फेसलिफ्ट एसयूवी का डिजाइन काफी हद तक पुराने वर्जन जैसा ही है। इसमें वैसी ही स्पिंडल ग्रिल और हेडलाइट्स दिए गए है जो डेटाइम रनिंग लाइट के साथ आते हैं। रियर में मॉडर्न एलईडी लाइट्स दी गई हैं।

इंटीरियर और कलर ऑप्शन
इस लग्जरी कार में जैसी उम्मीद की जा रही थी, नई RX SUV का इंटीरियर काफी प्रीमियम है। यह 14-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले के साथ आता है। इंटीरियर छह अलग-अलग कलर थीम में उपलब्ध है जिसमें मैकाडामिया ब्राउन, ब्लैक ब्लैक, बर्च बेज, पालोमिनो येलो गोल्ड, पेपरकॉर्न और रियोजा रेड शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Lexus RX - फोटो : Lexus
मुकाबला
न्यू जेनरेशन Lexus RX का मुकाबला Mercedes-Benz GLE, BMW X5 और एंट्री-लेवल Porsche Cayenne जैसी लग्जरी कारों से होगा। Lexus बाद में RX एसयूवी का प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट भी पेश करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें