फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Overtaking: दाएं या बाएं? हाईवे पर किस साइड से ओवरटेक करनी चाहिए गाड़ी, ज्यादातर ड्राइवर्स करते हैं ये गलती

Tue, 17 Jun 2025 06:07 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Correct Side For Overtaking: भारत में सड़कों पर गलत साइड से ओवरटेक करने के चलते भी हजारों एक्सीडेंट होते हैं। ऐसे में जानिए सड़क पर किस साइड से सामने वाली गाड़ी को ओवरटेक करना सुरक्षित होता है।
विज्ञापन
1 of 1
जानें ओवरटेकिंग का सही तरीका - फोटो : AI
आजकल हाईवे पर एक्सीडेंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाईवे पर चलते समय छोटी-मोटी गलतियां भी बड़े हादसों का कारण बन जाती हैं। इन्हीं गलतियों में से एक गलती साइड से ओवरटेक करना भी है। हाईवे पर चलने वाले कई लोग अक्सर आगे निकलने के चक्कर में गलत साइड से ओवरटेक करते हैं जो उन्हें हादसे का शिकार बना देता है। आइए जानते हैं कि भारत में ओवरटेकिंग को लेकर क्या नियम है और आपको गाड़ी चलाते समय दाएं या बाएं, किस साइड से सामने वाली गाड़ी को ओवरटेक करना चाहिए।

भारत में है खास नियम
हाईवे पर अमूमन गाड़ियां तेज रफ्तार में होती है ऐसे में अगर कोई चालक गलती कर देता है तो उसे संभलने के लिए सोचने का समय नहीं मिलता और दुर्घटना हो जाती है।

भारत में हाईवे और किसी भी आम सड़क पर गाड़ियों को ओवरटेक करने के लिए एक खास नियम बनाया गया है जो चालकों को सुरक्षित रखता है। हालांकि, नियमों को न जानने वाले और जल्दबाजी में रहने वाले लोग गलतियां कर बैठते हैं।

यह भी पढ़ें: बुलेट नहीं, अब लोगों के बीच तेजी से पॉपुलर हो रही है ये बाइक, पहाड़-जंगल... हर जगह भरती है रफ्तार

अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि हाईवे पर दाएं या बाएं, किस साइड से ओवरटेक करना सबसे सुरक्षित होता है? तो चलिए इसके बारे में आपको बताते हैं।

इस साइड से करें गाड़ियों को ओवरटेक
भारत में गाड़ियों को दाएं साइड से ओवरटेक करना बेहतर माना जाता है। इसके पीछे एक कारण है जिसे हम आगे बताने वाले हैं।

भारत में कार, बस, ट्रक में ड्राइविंग सीट दाईं ओर होती है। दाईं ओर का रियर व्यू मिरर (rear view mirror) भी ड्राइवर के नजदीक होता है। इसलिए दाईं ओर से आने वाली गाड़ियां ड्राइवर को अच्छी तरह दिखती हैं।

यह भी पढ़ें: कार को आग का गोला बना सकती हैं ये पांच चीजें, आप भी रख रहे तो तुरंत करें बाहर

ओवरटेक करने का ये है सही तरीका
अगर आप तेज स्पीड में हैं तो ओवरटेक करने से पहले गाड़ी का फ्लैश जलाकर सामने वाली गाड़ी से पास मांगें। इससे सामने वाली गाड़ी को पता लगेगा कि पीछे से आ रही गाड़ी को पास चाहिए। इससे एक्सीडेंट का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें