फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Land Rover Recall: लैंड रोवर करीब 15000 रेंज रोवर एसयूवी को वापस मंगाएगी, कार में आई इस समस्या को मुफ्त में करेगी ठीक

Wed, 13 Apr 2022 06:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Land Rover Range Rover - फोटो : Land Rover
Land Rover (लैंड रोवर) साल 2016 और 2017 के बीच बनाई गई 14,812 Range Rover (रेंज रोवर) एसयूवी के लिए रिकॉल जारी करेगा। क्योंकि इन वाहनों में आपातकालीन लॉकिंग रिट्रैक्टर शायद काम नहीं करें, और किसी दुर्घटना की स्थिति सीटबेल्ट सही से काम न करें। खास तौर से कंपनी 5,553 Range Rover और 9,259 Range Rover Sports (रेंज रोवर स्पोर्ट्स) कार को वापस मंगाएगी। 
विज्ञापन

2 of 4
Land Rover Range Rover - फोटो : Land Rover
लैंड रोवर इन वाहनों को पहले भी इसी कारण से वापस मंगा चुका है। लेकिन बाद में उसने पाया कि उसके सर्विस निर्देशों में गलती थी, जिसका मतलब था कि वाहनों को वापस मंगाकर फिर से जांचना होगा। इन वाहनों में चालक की सीट की सुरक्षा बेल्ट असेंबली स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक नहीं है। 
विज्ञापन

3 of 4
Land Rover Range Rover - फोटो : Land Rover
इसका मतलब यह है कि वे जी-फोर्स लेवल पर सही से लॉक नहीं हो सकते हैं, जो सीटबेल्ट के संचालन को प्रभावित कर सकता है। जिससे यह दुर्घटना में कम प्रभावी हो जाता है और इससे चोट या मौत का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

4 of 4
Land Rover Range Rover - फोटो : Land Rover
कंपनी ने कहा है कि इन वाहनों के मालिकों को 3 जून से शुरू होने वाले रिकॉल के बारे में सूचना दी जाएगा, और अपने वाहनों की जांच के लिए नजदीक सर्विस सेंटर में लाने के लिए कहा जाएगा। एक तकनीशियन सीटबेल्ट असेंबली की जांच करेगा और, यदि जरूरी हो, तो इसे एक नए हिस्से से बदल देगा जो कार निर्माता द्वारा प्रदान किए गए स्पेसिफिकेशंस को पूरा करता है। कंपनी की तरफ से यह सर्विस मुफ्त की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें