फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

125cc सेगमेंट में KTM ला रही है सबसे पावरफुल बाइक RC 125, भारत में शुरू हुई बुकिंग

Fri, 14 Jun 2019 11:23 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
KTM RC 125 - फोटो : Google
ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बाइक निर्माता KTM ने अपनी आने वाली नई RC 125 को भारत में लांच करने जा रही है।कंपनी ने इस नई बाइक का एक विडियो भी जरी किया है। वही कंपनी ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। ग्राहक KTM डीलरशिप्स पर जाकर इसे सिर्फ 5000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। भारत में इसे कब तक लांच किया जायेगा इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है।
 
विज्ञापन

पहली झलक

2 of 4
KTM RC 125 - फोटो : Google
कंपनी की तरफ से जो विडियो जारी किया किया गया है उसमें KTM की नई RC 125 में ब्लैक और ऑरेंज कलर्स के बॉडी ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं साथ ही इसके अलॉय व्हील्स भी ऑरेंज कलर में हैं। बाइक काफी अग्रेसिव और फ्रेश नज़र आ रही है। कंपनी की यह कंपनी की दूसरी फुल फेयर्ड बाइक होगी। KTM की बाइक्स केवल यूथ को ही टारगेट करने के लिए बनाई जाती हैं। इंटरनेशनल मार्किट में इनकी काफी डिमांड भी है।   
 
विज्ञापन

इंजन डिटेल्स

3 of 4
KTM RC 125 - फोटो : Google
नई KTM RC 125 के इंजन की बात करें तो इसमें 124cc का सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलेगा जो 14.3bhp की पावर और 12Nm का टॉर्क देगा। इसके अलावा यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगी। वही बाइक के फ्रंट में अपसाइड डाउन फॉर्क्स सस्पेंशन और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलेंगे। ब्रेकिंग के लिए इसमें 300mm फ्रंट डिस्क ब्रेक के साथ सिंगल-चैनल ABS और रियर-लिफ्ट मीटिगेशन (RLM) बतौर स्टैंडर्ड मिलेगा।
 
विज्ञापन

कीमत और मुकाबला

4 of 4
KTM RC 125 - फोटो : Google
भारत में नई KTM RC 125 का सीधा मुकाबला Yamaha R15 V3.0 से होगा। बाइक की संभावित कीमत 1.40 लाख रुपये तक हो सकती है। देखना होगा ग्राहकों को यह मशीन कितना लुभा पाती है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें