फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTM Price Hike: केटीएम ने एक बार फिर बढ़ाई अपनी बाइक्स की कीमतें, देखें जुलाई 2022 में कितनी हुई महंगी

Mon, 25 Jul 2022 08:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

KTM ने जुलाई 2022 से अपनी सभी मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ऑस्ट्रियाई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने भारत में अपने बाइक्स की कीमत में दो महीनों में दूसरी बार इजाफा किया है।
विज्ञापन
1 of 4
2022 KTM RC 390 - फोटो : KTM
KTM ने जुलाई 2022 से अपनी सभी मोटरसाइकिलों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। ऑस्ट्रियाई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने भारत में अपने बाइक्स की कीमत में दो महीनों में दूसरी बार इजाफा किया है। लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी में कंपनी ने अपने वाहनों के दाम 1,427 रुपये से 2,148 रुपये तक बढ़ाए हैं। इस बढ़ोतरी से आरसी, ड्यूक, और एडवेंचर सीरीज की कीमतें बढ़ गी हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
2022 KTM 250 - फोटो : KTM
नई कीमत
KTM मोटरसाइकिलों की जुलाई 2022 में नई दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमतें :
 
मोटरसाइकिल नई कीमत (रुपये)
KTM RC 125 1,88,640
KTM RC 200 2,14,688
KTM RC 390 3,16,070
KTM 125 Duke 1,78,041
KTM 200 Duke 1,91,693
KTM 250 Duke 2,37,222
KTM 390 Duke 2,96,230
KTM 250 Adventure 2,44,205
KTM 390 Adventure 3,37,043
विज्ञापन

3 of 4
2022 KTM RC200 - फोटो : KTM
कंपनी के लाइन-अप में KTM RC 200 और 200 Duke की कीमतों में सबसे कम 1427 रुपये बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद RC 125 आती है जिसकी कीमत में 1,779 रुपये का इजाफा किया गया है। 125 Duke, 250 Duke और 250 Adventure आते हैं - जिनकी कीमतों में इस महीने 2,099 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हाल ही में लॉन्च की गई न्यू-जेनेरशन RC 390, 390 Duke और 390 Adventure की कीमतों में सबसे ज्यादा 2,148 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 
विज्ञापन

4 of 4
2022 KTM 250 - फोटो : KTM
हालांकि, लेटेस्ट कीमत बढ़ोतरी उतनी ज्यादा नहीं है जितनी इस साल मई में KTM और Husqvarna बाइक के दाम बढ़ाए गए थे। हाल ही में दोनों कीमतों में बढ़ोतरी को जोड़ दिया जाए, केटीएम मोटरसाइकिल अब कुछ महीने पहले की तुलना में 8,567 रुपये ज्यादा महंगी हैं। कीमत में बढ़ोतरी के अलावा किसी भी बाइक में और कोई बदलाव नहीं किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें