फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KTM 390 Adventure X: केटीएम ने एडवेंचर टूरर बाइक का सस्ता वर्जन किया लॉन्च, जानें कीमत और क्या है फर्क

Sat, 15 Apr 2023 12:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
KTM 390 Adventure X - फोटो : KTM
KTM India (केटीएम इंडिया) ने अपनी एडवेंचर टूरर बाइक का नया 390 Adventure X (390 एडवेंचर एक्स) वैरिएंट लॉन्च किया है। कंपनी ने नए वैरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 2.80 लाख रुपये तय की है। नई KTM 390 Adventure X एडवेंचर मोटरसाइकिल का एक किफायती वर्जन है और स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में पूरे 58,000 रुपये सस्ती है। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि नए X वैरिएंट में ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को नहीं दिया गया है जो मोटरसाइकिल के स्टैंडर्ड वर्जन में मिलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
KTM 390 Adventure Bike - फोटो : KTM
क्या है फर्क
नई 2023 KTM 390 Adventure X में फुल-एलईडी लाइटिंग, ऑफ-रोड मोड के साथ डुअल-चैनल एबीएस, स्लिपर क्लच और 12-वोल्ट यूएसबी सॉकेट सहित जरूरी फीचर्स बरकरार हैं। हालांकि, मोटरसाइकिल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ टीएफटी डिस्प्ले हटाया गया है और इसकी जगह एलसीडी स्क्रीन दी गई है। ट्रैक्शन कंट्रोल, मल्टीपल राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग एबीएस, राइड-बाय-वायर थ्रॉटल और क्विकशिफ्टर सहित इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स को भी हटाया गया है। हालांकि बाइक की आधिकारिक लॉन्च होना बाकी है।
विज्ञापन

3 of 6
KTM 390 Adventure X - फोटो : KTM
इंजन पावर बरकरार
भले ही इलेक्ट्रॉनिक एड्स में कमी की गई हो, लेकिन केटीएम 390 एडवेंचर एक्स में वही 373.2 सीसी सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9,000 आरपीएम पर 42.9 बीएचपी का पावर और 7,000 आरपीएम पर 37 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। 

4 of 6
KTM 390 Adventure Bike - फोटो : KTM Bikes
ब्रेकिंग और सस्पेंशन
बाइक 43 मिमी यूएसडी फ्रंट फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक के साथ आती है, जबकि ब्रेकिंग के लिए सामने में 320 मिमी सिंगल डिस्क और पीछे 230 मिमी सिंगल डिस्क मिलता है। बाइक में 14.5 लीटर का फ्यूल टैंक और 177 किलोग्राम का कर्ब वेट बरकरार है।
विज्ञापन

5 of 6
KTM 390 Adventure - फोटो : For Reference Only
मुकाबला
नया पैकेज केटीएम 390 एडवेंचर एक्स को और आकर्षक बनाता है, खासकर उन लोगों के लिए जो बिना तामझाम के एक पावरफुल एडवेंचर टूरर चाहते हैं। नई कीमत के साथ केटीएम 390 एडवेंचर एक्स मॉडल BMW G 310 GS (बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस) बाइक को कड़ी टक्कर देगी। इसके साथ ही, केटीएम 250 एडवेंचर की तुलना में 390 एडवेंचर एक्स वैरिएंट अब सिर्फ 36,000 रुपये महंगा है। ऐसे में हो सकता है ये दोनों बाइक एक दूसरे की बिक्री आंकड़ों में सेंधमारी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
KTM 390 Adventure - फोटो : KTM
जल्द लॉन्च होगा नया वर्जन
दिलचस्प बात यह है कि केटीएम इस महीने के आखिर में 390 एडवेंचर के स्पोक व्हील वर्जन को लाने पर भी काम कर रही है। साथ ही भारतीय राइडर्स को ज्यादा आकर्षित करने के लिए सस्पेंशन को नीचा किया गया है। जल्द ही इस बारे में एक आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें