इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी Komaki (कोमाकी) ने अपने Komaki Ranger (कोमाकी रेंजर) का नया अपग्रेड वर्जन पेश किया है। यह देश भर के सभी कोमाकी रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। कोमाकी रेंजर भारत की पहली इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक है।
विज्ञापन
2 of 5
Komaki Ranger Electric Cruiser Bike
- फोटो : For Reference Only
कैसे हैं फीचर्स
ऑल-न्यू कोमाकी रेंजर में ऑनबोर्ड नेविगेशन और साउंड सिस्टम के साथ 7.0-इंच का टीएफटी स्क्रीन है। इलेक्ट्रिक क्रूजर एक बार फुल चार्ज करने पर 200 से 250 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। साथ ही एडिशनल बैटरी स्टोरेज क्षमता को बढ़ाकर 50 लीटर कर दिया गया है। इलेक्ट्रिक क्रूजर कोमाकी रेंजर 2023 की अन्य खास फीचर्स में एक एडजस्टेबल रियर सस्पेंशन और स्मार्ट बैटरी एप्लिकेशन के साथ 4.5 किलोवाट लिथियम बैटरी शामिल है।
विज्ञापन
3 of 5
Komaki Ranger Electric Cruiser Bike
- फोटो : Komaki
कीमत
अपडेटेड 2023 कोमाकी रेंजर मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 1 लाख 85 हजार रुपये रखी गई है।
4 of 5
Komaki Ranger Electric Cruiser Bike
- फोटो : Komaki
कोमाकी इलेक्ट्रिक डिवीजन के निदेशक गुंजन मल्होत्रा ने कहा, "नए रेंजर के साथ, हमने भारत का पहला इलेक्ट्रिक क्रूजर बनाकर इतिहास में एक स्थायी स्थान का दावा किया है। इस एडवांस्ड ईवी को अपग्रेड करते समय रेंजर को प्रीमियम बनाना हमारे प्रमुख फोकस में से एक था। हालांकि, हमने भारतीय बाजार के सभी सेगमेंट के लिए व्हीकल उपलब्ध कराना भी सुनिश्चित किया।"
Komaki Ranger Electric Cruiser Bike
- फोटो : For Reference Only
इसके अलावा मल्होत्रा ने बताया, "स्थापना के बाद से, हम उच्च गुणवत्ता, उच्च प्रदर्शन, सुरक्षित, कठोर डिजाइन, कम रखरखाव और लंबे समय तक चलने वाले ईवी के निर्माण के जरिए एक नाम कमाया है और ग्राहक विश्वास का निर्माण करके हरित और स्वच्छ गतिशीलता डोमेन में अग्रणी खिलाड़ियों में से एक के रूप में उभरे हैं। हम भारतीय सड़कों पर कोमाकी रेंजर के अपने एडवांस्ड और क्लीन इलेक्ट्रिक नए 2023 मॉडल को पेश कर उत्साहित हैं।"v