फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top 10 Two Wheelers: भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 दोपहिया वाहन, इतनी हुई बिक्री

Sat, 29 Apr 2023 03:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Hero Super Splendor Canvas Black Edition - फोटो : Hero Motocorp
Society of Indian Automobile Manufacturers (SIAM), सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने 2022-2023 के सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहनों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) सबसे ऊपर है। वाहन निर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने 2022-23 में हीरो स्प्लेंडर की 32.56 लाख यूनिट्स की बिक्री की। 
विज्ञापन

2 of 10
2023 Honda Activa 125 - फोटो : Honda Motorcycle
दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला दोपहिया Honda Activa (होंडा एक्टिवा) है, जिसने 21.50 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा हासिल किया है। इन दोनों दोपहिया वाहनों के बीच एक चीज जो एक जैसी है, वह यह है कि वे अपनी विश्वसनीयता के लिए जानी जाती है और इनकी कीमत भी सही है।
विज्ञापन

3 of 10
Honda CB Shine SP 125 BS6 - फोटो : Honda Motorcycle
तीसरे नंबर पर Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन) है जो काफी लोकप्रिय 125 cc मोटरसाइकिल है। होंडा ने शाइन की 12.09 लाख यूनिट बेचीं। कंपनी शाइन के एक ज्यादा किफायती वर्जन को पेश करने पर भी काम कर रही है, जिसका नाम शाइन 100 होगा। 

4 of 10
Hero HF Deluxe - फोटो : Hero MotoCorp
इसके बाद Hero HF Deluxe (हीरो एचएफ डीलक्स) का नंबर आता है। हीरो मोटोकॉर्प ने हीरो एचएफ डीलक्स की 10.52 लाख यूनिट्सकी बिक्री की और यह चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन

5 of 10
Bajaj Pulsar P150 - फोटो : Bajaj Auto
Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) ने पांचवां नंबर हासिल किया है। वाहन निर्माता बजाज ऑटो ने पल्सर की 10.29 लाख यूनिट बेचीं। पल्सर भारतीय मोटरसाइकिल उद्योग में सबसे पुराने और सबसे आइकॉनिक ब्रांडों में से एक है। बजाज ने पल्सर ब्रांड के साथ एक नया स्पोर्टी कम्यूटर सेगमेंट पेश किया।
विज्ञापन

6 of 10
TVS Jupiter ZX - फोटो : TVS Motor Company
छठा स्थान टीवीएस मोटर कंपनी के TVS Jupiter (टीवीएस जुपिटर) स्कूटर ने लिया है। कंपनी ने टीवीएस जुपिटर की 7.30 लाख यूनिट बेचीं। TVS Jupiter पिछले कुछ वर्षों में काफी लोकप्रिय हुआ है। यह एक प्रैक्टिकल और फीचर्स से भरी हुआ स्कूटर है। भारतीय बाजार में इसका सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा से है।
विज्ञापन

7 of 10
Bajaj Platina - फोटो : Bajaj Auto
इसके बाद है Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) जो सातवें नंबर पर आती है। यह एक बहुत लोकप्रिय कम्यूटर मोटरसाइकिल है जो भारतीय बाजार में उपलब्ध है। बजाज ने 2022-23 के दौरान प्लेटिना की 5.34 लाख यूनिट बेचीं।

8 of 10
Suzuki Access - फोटो : Suzuki Motorcycle
आठवें स्थान पर Suzuki Access (सुजुकी एक्सेस) है। भारतीय बाजार में सुजुकी ने इसकी 4.99 लाख यूनिट बेचीं। एक्सेस का मुकाबला जुपिटर और होंडा एक्टिवा से है, जो बिक्री संख्या के मामले में जाहिर तौर पर बहुत आगे हैं।

9 of 10
TVS XL100 - फोटो : TVS Motor
फिलहाल, भारतीय बाजार में बहुत सारी मोपेड बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इनमें TVS XL सबसे लोकप्रिय है और यह बहुत लंबे समय से बेची जाती है। TVS ने 2022-23 में TVS XL मोपेड की 4.42 लाख यूनिट्स बेचीं।
विज्ञापन

10 of 10
2022 TVS Apache RTR 160 - फोटो : TVS Motor Company
इस लिस्ट में 10वें नंबर पर TVS Apache (टीवीएस अपाचे) मोटरसाइकिल है। टीवीएस ने इसकी 2022-23 के दौरान 3.49 यूनिट्स की बिक्री की। टीवीएस अपाचे का मुकाबला बजाज पल्सर से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें