फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kia India: किआ ने सिर्फ 4 वर्षों में भारतीय प्लांट से 10 लाखवीं कार तैयार की, जानें डिटेल्स

Fri, 14 Jul 2023 07:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Kia India One Million Celebration - फोटो : Kia India
Kia India (किआ इंडिया) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए आंध्र प्रदेश में अनंतपुर प्लांट से अपना 10 लाखवां वाहन लॉन्च किया है। दक्षिण कोरियाई ऑटो दिग्गज ने अगस्त 2019 में सेल्टोस के लॉन्च के साथ भारत में अपना कामकाज शुरू किया था। और इस प्लांट से बाहर आने वाला 10 लाखवां वाहन सेल्टोस फेसलिफ्ट है, जो जल्द ही बिक्री शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

2 of 5
Kia Seltos - फोटो : Kia India
किस कार की कितनी हुई बिक्री
सेल्टोस को भारत में किआ के लिए एक ब्लॉकबस्टर एंट्री माना जाता है। इसने 46 महीनों के रिकॉर्ड समय में अकेले कुल बिक्री में पांच लाख से ज्यादा यूनिट्स का योगदान दिया। वाहन निर्माता ने 2020 में सोनेट और कार्निवल को पेश किया, इसके बाद 2022 में कैरेंस और ईवी6 को लॉन्च किया। मैन्युफेक्चर की गईं 10 लाख यूनिट्स में से, सेटलोस ने अब तक 5,32,450 यूनिट्स (मौजूदा और फेसलिफ्ट वर्जन) के साथ-साथ सोनेट की 3,32,450 यूनिट्स, कैरेंस की 1,20,516 यूनिट्स और कार्निवल की 14,584 यूनिट्स का योगदान दिया है। किआ EV6 को भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में लाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Kia Seltos - फोटो : Kia India
कंपनी की उम्मीदें
10 लाखवीं कार का अनावरण करते हुए, किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ, ताए-जिन पार्क ने कहा, "यह हमारे, हमारे कर्मचारियों और हमारे भागीदारों के लिए एक बड़ा क्षण है, जिन्होंने हमारी यात्रा को जिया और समर्थन किया और किआ को आज भारतीय उपभोक्ता के जीवन का एक अभिन्न अंग बनाने में हमारी मदद की है। हम उनके समर्थन और अपने ग्राहकों के प्यार के लिए बेहद आभारी हैं। मुझे लगता है कि किआ इंडिया के लिए भविष्य उज्ज्वल है, और नई सेल्टोस एक उत्साहजनक अध्याय की शुरुआत का प्रतीक है क्योंकि हम भारतीय बाजार में ऑटोमोटिव उत्कृष्टता की ओर आगे बढ़ रहे हैं। हम इनोवेशन को आगे बढ़ाने, सीमाओं को आगे बढ़ाने और भारत में गतिशीलता के भविष्य को आकार देने के लिए समर्पित रहेंगे।"

4 of 5
Kia Seltos - फोटो : Kia India
किआ का लक्ष्य
किआ इंडिया ने नए सेगमेंट एंट्री के साथ बाजार में 10 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल करने के साथ-साथ अपनी बिक्री और सर्विस नेटवर्क को मौजूदा 300 से 600 से ज्यादा टचप्वाइंट तक बढ़ाने के अपने नए लक्ष्य का भी एलान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kia Seltos 2023 - फोटो : Kia
अन्य कंपनियों ने कितना लिया समय
महज 3.8 साल की अवधि में किआ का 10 लाखवां वाहन उत्पादन वास्तव में प्रभावशाली है। गौरतलब है कि किआ की सिस्टर कंसर्न कंपनी ह्यूंदै ने 1998 में स्थानीय उत्पादन शुरू करने के बाद, 2006 में अपनी पहली 10 लाखवीं कार उतारी। वाहन निर्माता ने 2021 में अपनी एक करोड़वीं कार उतारी। रेनो इंडिया ने भी इस साल की शुरुआत में अपनी 10 लाखवीं कार उतारी, जबकि इसने 2012 में स्वतंत्र कामकाज शुरू किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें