हमेशा कार के टायर में हवा का रखें ध्यान
- फोटो : सोशल मीडिया
अच्छा एवरेज चाहिए तो कार के टायरों को भी सही रखें। टायर में सही हवा होगी तो कार का एवरेज बढ़ जाता है। लेकिन अगर हवा कम होती है तो कार चलाने में इंजन पर ज्यादा लोड आता है जिससे एवरेज कम होना तय है। आजकल कई कारों में टायर प्रैशर मानिटरिंग सिस्टम भी आता है जिससे कार में बैठे-बैठे ही टायर में हवा की जानकारी मिल जाती है।