फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया की सबसे महंगी SUV, मजबूती के मामले में सेना का टैंक भी है फेल

Mon, 25 Nov 2019 05:07 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Karlmann King SUV Auto Show - फोटो : Facebook
लग्जरी एसयूवी गाड़ियों की बात की जाए तो आप कितनी गाड़ियों के नाम जानते हैं। रॉल्स रॉयस कलीनन, बेंतले बेंताग्या या फिर Lamborghini Urus दुनिया की महंगी एसयूवी कारों में शामिल हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है। लेकिन क्या आपको पता है कि इनमें से दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी कौन सी है। यकीनन इनमें से कोई नहीं है। गम बता रहे हैं आपको दुनिया की सबसे मंहगी एसयूवी और उसके फीचर्स के बारे में...
 
विज्ञापन

ट्रांसफॉर्म्स मूवी की प्रेरित

2 of 5
Karlmann King SUV On Road - फोटो : karlmannking
दुनिया की सबसे महंगी एसयूवी का नाम है Karlmann King SUV। जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख ड़ॉलर यानी सात करोड़ है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका खास डिजाइन। ट्रांसफॉर्म्स मूवी की प्रेरित यह एसयूवी बाहर से डायमंड की तरह दिखाई देती है। इसमें एक तरफ दो दरवाजे और एक तरफ केवल एक ही दरवाजा दिया गया है।
 
विज्ञापन

लगती है स्टील्थ फाइटर जेट जैसी!

3 of 5
karlmann king SUV Black - फोटो : motor1
डिजाइनर ने इस Karlmann King एसयूवी को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह दिखने में किसी स्टील्थ फाइटर जेट की तरह लगे। यहां तक कि इसकी पेंट स्कीम भी मैट ब्लेक दी गई है। वहीं यह फोर्ड एफ550 चैसिस पर बनी है। इस प्लेटफॉर्म की खासियत है कि आप इस पर किसी तरह की हैवी गाड़ी बना सकते हैं।
 

बन सकती है बुलैट प्रूफ भी

4 of 5
karlmann king SUV Rear - फोटो : karlmannking
वहीं Karlmann King एसयूवी को आसानी से कस्टमाइज्ड किया जा सकता है। खरीदारों की पसंद के मुताबिक इसके इंटीरियर और एक्सटीरियर में बदलाव किए जा सकते हैं। वहीं जरूरत पड़ने पर इसे बुलैट प्रूफ भी बनाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए अलग से कीमत चुकानी पड़ेगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका वजन 5,896 किग्रा

5 of 5
karlmann king SUV Interior - फोटो : karlmannking
Karlmann King में 6.8 लीटर का वी10 इंजन लगा है, जो 420 एचपी की पावर देता है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 220 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है, जो इसके साइज के मुकाबले कहीं ज्यादा है। क्योंकि इसका वजन 5,896 किग्रा है। वहीं अगर भारत में कोई एअइस एसयूवी को खरीदता है तो टैक्स और ड्यूटी मिला कर इसकी कीमत 15 करोड़ के आसपास होगी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें