फास्ट एंड फ्यूरियस और ट्रिपल एक्स जैसी फिल्में करने वाले हॉलीवुड स्टार विन डीजल रियल लाइफ में भी रफ्तार के शौकीन हैं। उनके पास एक से बढ़कर एक कारों का कलेक्शन है। 52 वर्ष के हो चुके विन को इस साल उनके जन्म दिन पर एक फ्रेंड ने एक खास कार तोहफे में दी है। आइए जानते हैं कौनसी है ये कार और क्या हैं इसके फीचर्स...
विज्ञापन
2 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
विन का कार कलेक्शन काफी इंप्रेसिव है, उनके पास 1993 Mazda RX7 से लेकर 1970 Dodge Charge RT तक है। ये ऐसी कारें हैं जो अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती हैं। 1970 Dodge Charge RT इसी साल उनके एक फ्रेंड ने उन्हें बर्थडे पर गिफ्ट में दी है।
विज्ञापन
3 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
1970 Dodge Charger स्पीड वाली गाड़ियों के ग्रुप में शुमार होती है। इसकी डिजाइन देखने में बेहद खूबसूरत है। इसे उनके फ्रेंड ने फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की नौवीं मूवी की शूटिंग करते समय गिफ्ट में दी है।
4 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
बता दें कि फास्ट एंड फ्यूरियस सीरीज की अब तक आई आठ मूवीज में विन ने डॉमनिक टोरेटो का किरदार निभाया है। टोरेटो को मूवी में कई बार Dodge Charger की ड्राइविंग करते हुए देखा है।
विज्ञापन
5 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
विन की कार को 2015 में बनाया गया था, इसे टैंट्रम नाम से भी पुकारा जाता है। यह मूल रूप से एक सुपरकार की तरह है।
विज्ञापन
6 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
इस कार में ट्विन टर्बो 9.0 लीटर मर्क्यूरी रेसिंग वी8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 1650 हॉर्सपावर जेनरेट करता है।
विज्ञापन
7 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
इस कार में पावरफुल इंजन के साथ छह स्पीड ट्रेमेक मैन्युअल ट्रांस्मिशन भी दिया गया है।
8 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
इस कार की चेसिस को उसके इंजन की पावर को बरकरार रखने के हिसाब से डिजाइन किया गया है। साथ ही इसके इंटीरियर को भी इसी के मुताबिक रखा गया है।
9 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
हालांकि ये कार 70 के दशक की Charger कार का बेसिक वर्जन है, लेकिन विन के लिए इसे कस्टमाइज कर दिया गया है।
10 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
इसमें फायरवॉल है, बॉडी में कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही एल्यूमीनियम की ग्रिल और कस्टम टेल लाइट दी गई है।
11 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
इसमें HRE के चौड़े पहिए दिए गए हैं, जो इसके लुक को परफेक्ट बनाने के साथ सड़क पर मजबूत पकड़ बनाने में मदद करते हैं।
12 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
कार के अंदर का केबिन पूरी तरह से कस्टमाइज है, जिसे बनाने के लिए लेदर, सिंथेटिक मेटीरियल Alcantara और कार्बन फाइबर को इस्तेमाल किया गया है।
13 of 14
Vin Diesel 1970 Dodge Charger car
- फोटो : Social Media
विन डीजल की इस कार की तस्वीरें जितनी इंप्रेसिव हैं, यह कार ड्राइव करने में भी उतनी ही स्मूद है।