फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं देश की Evergreen बाइक्स, आज भी धड़कता है लोगों का दिल

Fri, 21 Jun 2019 04:58 PM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Indias most popular iconic bikes - फोटो : Amar Ujala
कहते हैं कुछ चीज़ों की वैल्यू कभी कम नहीं होती, बल्कि समय के साथ और भी बढ़ जाती है। आज कल मार्किट में एक से बढ़कर एक एडवांस्ड बाइक्स आ रही हैं, लेकिन इनमें से बहुत से ऐसे मॉडल्स हैं जो कब आते हैं कब जाते हैं कुछ पता नहीं चलता लेकिन कुछ मॉडल्स हमेशा के लिए दिल में बस जाते हैं। यहाँ हम आपको 80 और 90 के दशक की कुछ खास बाइक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए लोग उस वक़्त भी दीवाने थे और आज भी हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

Yamaha RX 100

2 of 6
Yamaha RX 100 - फोटो : Social
80 और 90 के दशक में Yamaha RX 100 हर युवा की धड़कन हुआ करती थी। इस बाइक ने अपने स्टाइल और साइलेंसर की आवाज़ से सभी दीवाना बनाया था। यामाहा की RX 100 भारत में आईकॉनिक मॉडल रही है, आज भी लोग इसे खरीदने की चाहत रखते हैं। इतिहास के पन्नों को पलट कर देखें तो साल 1976 में आई यह बाइक कुछ ही सालों में लोगों की पसंदीदा बाइक बन गई थी। साल 1976 से 2006 तक इस बाइक का प्रोडक्शेन हुआ था। बाइक में 100cc का 2 स्ट्रोक, , सिंगल सिलेंडर, इंजन लगा था जो 11bhp की पॉवर और 10.39Nm का टॉर्क देता था। इसके अलावा बाइक 4 स्पीड गियर से लैस थी।
 
विज्ञापन

Hero Honda Karizma

3 of 6
Hero Honda Karizma - फोटो : Social
हीरो होंडा ने अपनी पहली स्पोर्ट्स बाइक ‘करिज्मा’ को साल 2003 में लांच किया था, करिज्मा का नाम आज भी लोगों की जुबान पर है। इसका डिजाइन यूथ को सबसे ज्यादा भाता था। करिज्मा को देखकर ही बाद में बाइक में विंग्स लगने शुरु हो गए। इस बाइक में 223cc का इंजन लगा था जो 17.2bhp की पावर देता था करिज्मा की टॉप स्पीड 132 kmph थी। कई बार इस बार में बदलाव किये लेकिन वो बदलाव लोगों को लुभा नहीं सके। फिलहाल बाजार में आपको करिज्मा ZMR नाम से मिल रही है लेकिन वो चार्म इसमें नहीं है।
 

Bajaj Kawasaki Caliber

4 of 6
Bajaj Kawasaki Caliber - फोटो : Social
हुड़ी बाबा...हुड़ी बाबा...वाला एड तो आपको याद ही होगा, उन दिनों कावासाकी कैलिबर का यह विज्ञापन काफी पॉपुलर हुआ था। मुझे आज भी याद है, बजाज-कावासाकी की जोड़ी ने जब कैलिबर को मार्किट में उतारा तो यह रातों-रात हिट हो गई, लोगो की लाइन शो-रूम में देखने को मिलती थी।  अपने सेगमेंट में कैलिबर सबसे दमदार बाइक साबित हुई। बाइक में 111.6cc का इंजन लगा था जो 7.8ps की पावर और 8.1Nm टॉर्क जनरेट करता था। इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा था।
 
विज्ञापन

Rajdoot 350 RD

5 of 6
Rajdoot 350 - फोटो : Social
80-90 के दशक में युवाओं की धड़कन बनी राजदूत 350 काफी पावरफुल बाइक्स में शुमार थी। हमारे पड़ोस वाले अंकल जी के पास तो आज भी यह बाइक है और वो इसे किसी भी कीमत पर बहकना नहीं चाहते यह इतनी आरामदायक बाइक थी की घंटो इसकी राइड करने से भी थकान नहीं होती थी, बाइक में 347cc का 2 स्ट्रोक इंजन लगा था जो 31bhp की पॉवर और 32.3Nm का टॉर्क मिलता है। इसके अलावा बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स से लैस थी और इसकी टॉप स्पीड 160 किमी प्रति घंटा थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Yezdi Roadking

6 of 6
Yezdi Roadking - फोटो : Social
हिंदी फिल्मों में भी कई बार इस बाइक का इस्तेमाल हुआ है। जी हां हम बात कर रहे हैं येजदी की, इसे जावा लिमिटेड ने मैसूर में बनाया था। इस बाइक का प्रोड्क्शान 1978 से 1996 तक किया गया। इसमें सेमीऑटोमेटिक क्लच था जिसकी वजह से युवाओं ने इसे खूब पसंद किया। हिंदी फिल्मों में भी कई बार इस बाइक का इस्तेमाल हुआ है। इंजन की बात करें तो येजदी रोडकिंग 250 में 250cc का 2 स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर इंजन लगा था जो 16bhp की पॉवर और 2.43 Kgm टॉर्क जनरेट करता था। यह इंजन 4 स्पीड गियरबॉक्स से लैस था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें