देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई अच्छी योजनाओं पर काम कर रही है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें सभी इलेक्ट्रिक वाहनों को रजिस्ट्रेशन फीस के लिए सड़क कर का भुगतान करने से छूट देने का प्रस्ताव है। और इससे सीधा फायदा ग्राहकों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहन बेचने वालों को भी होगा। इस प्रस्ताव में टू-व्हीलर, थ्री व्हीलर और फोर व्हीलर शामिल किये हैं। इतना ही नहीं यदि मौजूदा इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए भी इस प्रस्ताव की मंजूरी मिल जाती है तो उन्हें कोई नया शुल्क नहीं देना होगा।