फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian License: ये हैं वो 10 देश जहां आप भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ चला सकते हैं गाड़ी, देखें लिस्ट

Mon, 13 Nov 2023 09:24 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Driving License - फोटो : iStock
विदेश की यात्रा करना एक रोमांचक अनुभव होता है, जिसका शायद हम सभी को इंतजार रहता है। जबकि हम में से ज्यादातर लोग सार्वजनिक परिवहन के साथ उन विदेशी देशों में यात्रा करना चाहते हैं या नई जगहों का पता लगाने के लिए टैक्सी/कैब लेते हैं। वहीं कुछ लोग सड़कों का आनंद लेने और एक अलग देश में ड्राइविंग का अनुभव करने के लिए किराए के वाहन लेना चाहेंगे। कई देश भारतीयों को भारत से अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट के बिना भी वैध भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ अपनी सड़कों पर कार चलाने की इजाजत देते हैं। यहां हम ऐसे 10 देशों के बारे में बता रहे हैं, जहां भारतीयों को यह सुविधा मिली हुई है।
विज्ञापन

2 of 11
Driving License - फोटो : iStock
1. संयुक्त राज्य अमेरिका
संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी सड़कों पर भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के इस्तेमाल की इजाजत देता है। ड्राइविंग लाइसेंस देश में प्रवेश के दिन से एक वर्ष के लिए वैध होता है। हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस भारत की किसी भी क्षेत्रीय भाषा में नहीं हो सकता है। और यदि डीएल है तो उसका अंग्रेजी में अनुवाद किया जाना चाहिए। यात्री को एक सत्यापित I-94 फॉर्म भी ले जाना होगा जो संयुक्त राज्य अमेरिका में उनके वैध एंट्री के सबूत के तौर पर काम करता है।
विज्ञापन

3 of 11
Driving License - फोटो : iStock
2. ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया भी न्यू साउथ वेल्स, क्वींसलैंड, दक्षिण ऑस्ट्रेलिया और ऑस्ट्रेलियाई राजधानी क्षेत्र सहित क्षेत्रों में एक वर्ष के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के इस्तेमाल की अनुमति देता है। उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के लिए, लाइसेंस तीन महीने के लिए वैध है। उत्तरी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा करते समय भारत से अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट ले जाने की सलाह दी जाती है। भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया में भी कारें बायीं ओर चलती हैं।

4 of 11
Driving License - फोटो : iStock
3. कनाडा
कनाडा भारतीय नागरिकों को 60 दिनों तक की अवधि के लिए अपने डीएल के साथ गाड़ी चलाने की अनुमति देता है। जिसके बाद यदि आप देश में गाड़ी चलाना जारी रखना चाहते हैं तो आपको एक अलग परमिट हासिल करने की जरूरत होगी। कनाडा में वाहन सड़क के दाहिनी ओर भी चलाए जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 11
Driving License - फोटो : iStock
4. यूनाइटेड किंगडम
भारतीय ड्राइवर का लाइसेंस इंग्लैंड, वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड में ब्रिटेन में एंट्री के दिन से एक वर्ष के लिए वैध होता है। यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि कोई सिर्फ मोटरसाइकिल और कारों सहित वाहनों की एक विशिष्ट श्रेणी ही चला सकता है। लाइसेंस भी अंग्रेजी में होना चाहिए और सड़क के बाईं ओर गाड़ी चलानी होगी।
विज्ञापन

6 of 11
Driving License - फोटो : iStock
5. न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड एक वर्ष के लिए भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के इस्तेमाल की इजाजत देता है। जिसके बाद किसी को न्यूजीलैंड का ड्राइवर लाइसेंस या अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट की जरूर होगी। न्यूजीलैंड में भारतीय डीएल के साथ गाड़ी चलाने के लिए आवश्यक न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और आपका ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं है, तो आप न्यूजीलैंड परिवहन एजेंसी से अनुवादित प्रति हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

7 of 11
Driving License - फोटो : iStock
6. स्विट्जरलैंड
ऊपर बताए देशों की तरह, स्विट्जरलैंड भी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस धारक को एक वर्ष के लिए देश में गाड़ी चलाने की अनुमति देता है। लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए, और कोई भी व्यक्ति लाइसेंस द्वारा परमिट किए गए किसी भी वाहन को लीज पर ले सकता है। यहां कारों को सड़क के दाहिनी ओर चलाना होगा।

8 of 11
Driving License - फोटो : For Reference Only
7. जर्मनी
जर्मनी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के इस्तेमाल की अनुमति देता है, लेकिन सिर्फ छह महीने के लिए। लाइसेंस या तो अंग्रेजी या जर्मन भाषा में होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं है, तो किसी को पुलिस अधिकारियों या किराये की एजेंसियों द्वारा इसका अनुवाद करवाना होगा। छह महीने के बाद, आपको अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट या जर्मन ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी। जर्मनी में भी आपको सड़क के दाहिनी ओर गाड़ी चलाना होता है।

9 of 11
Driving License - फोटो : For Reference Only
8. फ्रांस
फ्रांस में भारतीय ड्राइवर का लाइसेंस एक वर्ष तक के लिए वैध होता है। हालांकि किसी को इसका फ्रेंच में अनुवाद करना होगा। इसके अलावा ज्यादातर यूरोप की तरह, फ्रांस में कारों का स्टीयरिंग व्हील बाईं ओर होता है। और कारें सड़क के दाईं ओर चलती हैं।

10 of 11
Driving License - फोटो : For Reference Only
9. दक्षिण अफ्रीका
भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस दक्षिण अफ्रीका में एक वर्ष के लिए वैध है। यहां भी ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी में होना चाहिए। और देश में कार या मोटरसाइकिल किराए पर लेने के लिए अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट की जरूरत हो सकती है। सुरक्षित रहने के लिए अन्य यात्रा दस्तावेज साथ रखना उचित रहेगा।
विज्ञापन

11 of 11
Driving License - फोटो : For Reference Only
10. स्वीडन
भारतीय ड्राइवर लाइसेंस से स्वीडन की खूबसूरत सड़कों पर एक साल तक ड्राइव का आनंद लिया जा सकता है। ड्राइविंग लाइसेंस अंग्रेजी या स्वीडिश, जर्मन, फ्रेंच, डेनिश और नॉर्वेजियन सहित स्वीडन द्वारा अनुमोदित किसी अन्य भाषा में होना चाहिए। आईडी प्रूफ और फोटो जैसे अन्य दस्तावेज भी अपने पास रखने चाहिए।

जबकि ऊपर बताए गए देशों में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस स्वीकार किया जाता है। लेकिन अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग लाइसेंस या परमिट (आईडीपी) हासिल करने से आप अन्य देशों में भी गाड़ी चला सकेंगे। आईडीपी आपके स्थानीय क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) से हासिल किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें