फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamaha: यामाहा ने लखनऊ में मनाया 'द कॉल ऑफ द ब्लू वीकेंड', राइडर्स को मिला नया राइडिंग एक्सपीरियंस

Mon, 17 Oct 2022 04:20 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Yamaha Call of the Blue Event - फोटो : Yamaha
अपने ब्रांड कैंपेन 'द कॉल ऑफ द ब्लू' कैंपेन के तहत यामाहा मोटर इंडिया ग्रुप ने रविवार को लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान, पी4 पार्किंग, वृंदावन योजना में 'द कॉल ऑफ द ब्लू वीकेंड' का आयोजन किया। कंपनी ने बताया कि इस आयोजन में यामाहा के उत्साही ग्राहकों की एक कम्युनिटी - ब्लू स्ट्रीक्स - के 200 से ज्यादा राइडर्स और 500 से ज्यादा प्रशंसकों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन

2 of 4
Yamaha Call of the Blue Event - फोटो : Yamaha
यामाहा के मुताबिक इस आयोजन के जरिए मोटरसाइकिल के सभी उत्साही राइडर्स को यामाहा की प्रीमियम मॉडल रेंज की लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, परफॉर्मेंस और सेफ्टी फीचर्स को जानने और उनसे जुड़े रोमांच को अनुभव करने का मौका मिला। आयोजन के दौरान अपनी प्रतिभा दिखाने एवं राइडिंग स्किल में निखार लाने के मकसद से प्रतिभागियों के लिए जिमखाना राइड जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
Yamaha Call of the Blue Event - फोटो : Yamaha
एक्साइटमेंट और टेस्ट राइड एक्टिविटी के उत्साह को और बढ़ाने के लिए यामाहा प्रॉडक्ट रेंज, एक्सेसरीज और अपैरल्स जोन की व्यवस्था भी की गई थी। स्टाइलिंग जोन भी इस कार्यक्रम की बड़ी हाइलाइट रहा, जहां ग्राहकों ने फेस पेंटिंग एवं टैटू आर्ट का आनंद लिया। कंपनी उत्तर प्रदेश के अन्य स्थानों पर भी इस तरह के 'द कॉल ऑफ द ब्लू वीकेंड' का आयोजन करेगी, जिससे ग्राहकों की लाइफस्टाइल के रूप में राइडिंग कल्चर को बढ़ावा देने की दिशा में ब्रांड की प्रतिबद्धता के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। 
विज्ञापन

4 of 4
Yamaha Call of the Blue Event - फोटो : Yamaha
'द कॉल ऑफ द ब्लू वीकेंड एक्टिविटी' के जरिए यामाहा का लक्ष्य देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना और यामाहा के एक्साइटिंग, स्टाइलिश एवं स्पोर्टी मॉडल्स को प्रमोट करना है। इन मॉडल्स में YZF-R15 version 4.0 (155 cc) एबीएस के साथ, YZF-R15S version 3.0 (155 cc) एबीएस के साथ, MT-15 V2.0 (155 cc) एबीएस के साथ; ब्लू कोर तकनीक से लैस मॉडल जैसे FZ 25 (249 cc) एबीएस के साथ, FZS 25 (249 cc) एबीएस के साथ, FZ-S FI (149 cc) एबीएस के साथ,  FZ-FI (149 cc) एबीएस के साथ, FZ-X (149 cc) एबीएस के साथ, AEROX (155cc) एबीएस के साथ और यूबीएस से लैस Fascino 125 FI Hybrid (125 cc), Ray ZR 125 FI Hybrid (125 cc) और Street Rally 125 FI Hybrid (125 cc) जैसे स्कूटर शामिल हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें