फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Ethanol Mix:भारत अगले साल अप्रैल से 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण के साथ पेट्रोल की शुरू करेगा आपूर्ति

Thu, 11 Aug 2022 07:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत तेल आयात पर अपनी निर्भरता को कम करने के साथ-साथ पर्यावरणीय समस्याओं को दूर करना चाहता है, इसके लिए वह अगले साल अप्रैल से चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग (सम्मिश्रण) के साथ पेट्रोल की आपूर्ति शुरू करेगा।
विज्ञापन
1 of 5
Petrol Pump - फोटो : For Reference Only
भारत तेल आयात पर अपनी निर्भरता को कम करने के साथ-साथ पर्यावरणीय समस्याओं को दूर करना चाहता है, इसके लिए वह अगले साल अप्रैल से चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग (सम्मिश्रण) के साथ पेट्रोल की आपूर्ति शुरू करेगा। इसके बाद सरकार धीरे-धीरे आपूर्ति बढ़ाएगी। भारत ने इस साल जून में निर्धारित समय सीमा से पांच महीने पहले 10 प्रतिशत इथेनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल की आपूर्ति करने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया था। 
विज्ञापन

2 of 5
इथेनॉल - फोटो : For Reference Only
तय समय से पहले 10 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग के अपने लक्ष्य को हासिल करने के बाद, देश ने अब 2025 तक पेट्रोल को 20 प्रतिशत इथेनॉल के साथ मिलाने का लक्ष्य तय किया है। देश के तेल मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि 2025 तक पेट्रोल का पांचवां हिस्सा इथेनॉल से बनाया जाएगा। उन्होंने पीटीआई को बताया, "E20 पेट्रोल - 20 प्रतिशत इथेनॉल के साथ मिश्रित पेट्रोल - कुछ मात्रा में अप्रैल 2023 से उपलब्ध होगा और शेष 2025 तक कवर किया जाएगा।" 
विज्ञापन

3 of 5
पेट्रोल पंप - फोटो : PTI
पेट्रोल में 10 प्रतिशत इथेनॉल सम्मिश्रण के जरिए, देश 41,500 करोड़ रुपये से ज्यादा के विदेशी मुद्रा प्रभाव को बचा सकता है, 27 लाख टन के ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम कर सकता है और साथ ही किसानों को 40,600 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान शीघ्रता से किया जा सकता है। 20 प्रतिशत एथेनॉल-मिश्रित पेट्रोल की आपूर्ति से अनुमानित रूप से सालाना 4 अरब डॉलर की बचत होगी। 

4 of 5
Ethanol - फोटो : For Reference Only
हाल ही में विश्व जैव ईंधन दिवस (वर्ल्ड बायोफ्यूल डे) के मौके पर, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के पानीपत में दूसरी पीढ़ी (2 जी) इथेनॉल प्लांट का लोकार्पण किया था। प्लांट की स्थापना देश में जैव ईंधन के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा वर्षों से उठाए गए कदमों की श्रृंखला का हिस्सा है। इसे इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) द्वारा 900 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बनाया गया है और इसमें सालाना लगभग दो लाख टन चावल के भूसे को लगभग 3 करोड़ लीटर इथेनॉल में बदलने की क्षमता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Traffic - फोटो : PTI
इसके अलावा, यह परियोजना हर साल लगभग तीन लाख टन कार्बन डाइऑक्साइड समकक्ष उत्सर्जन के बराबर ग्रीनहाउस गैसों में कमी लाने में योगदान देगी। इसकी बराबरी देश की सड़कों पर सालाना लगभग 63,000 कारों को हटाने से की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें