फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India-UK FTA: ब्रिटिश लग्जरी कारें अब भारत में होंगी सस्ती, जानें भारत-यूके एफटीए से क्या-क्या बदलेगा

Thu, 24 Jul 2025 11:44 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत और यूनाइटेड किंगडम ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की है। जिसके तहत दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) (एफटीए) को अंतिम रूप दे दिया गया है। 
विज्ञापन
1 of 5
2025 Aston Martin Vanquish - फोटो : Aston Martin
भारत और यूनाइटेड किंगडम ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक समझौते की घोषणा की है। जिसके तहत दोनों देशों के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) (एफटीए) को अंतिम रूप दे दिया गया है। इस समझौते की जानकारी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीयर स्टारमर और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी। इस डील का सबसे बड़ा असर भारत में बिकने वाली ब्रिटिश लग्जरी कारों पर पड़ेगा, जो अब पहले से काफी सस्ती हो सकती हैं।

इस समझौते के तहत, अब भारत में ब्रिटेन से आने वाली कारों पर लगने वाला भारी-भरकम टैक्स, जो अभी 100 प्रतिशत से ज्यादा है, घटाकर करीब 10 प्रतिशत तक किया जा सकता है। हालांकि, यह टैक्स में छूट एक तय कोटा के तहत मिलेगी, जिसकी संख्या फिलहाल घोषित नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें - Drunk Driving: इस भारतीय शहर में 2025 में अब तक नशे में गाड़ी चलाने के लिए हर दिन 81 से ज्यादा चालान काटे
विज्ञापन

2 of 5
2025 Land Rover Defender - फोटो : Land Rover
पीएम मोदी ने बताया ऐतिहासिक कदम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस करार की जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर देते हुए लिखा, "भारत और यूके के बीच एक ऐतिहासिक और परस्पर लाभकारी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पूरा हुआ है। साथ ही डबल कंट्रीब्यूशन कंवेंशन पर भी सहमति बन गई है।"

इस समझौते के साथ-साथ दोनों देशों ने डबल कंट्रीब्यूशन कंवेंशन नाम के करार पर भी बातचीत पूरी कर ली है। हालांकि, द्विपक्षीय निवेश संधि पर बातचीत अभी जारी है। इस एफटीए के जरिए 2030 तक भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार दोगुना होने की उम्मीद जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें - Rain Driving Tips: बारिश में गाड़ी चला रहे हैं? ये 10 आसान टिप्स आपकी और कार की सुरक्षा के लिए हैं बेहद जरूरी
विज्ञापन

3 of 5
Rolls-Royce Ghost Series II - फोटो : Rolls-Royce
कौन सी कारें होंगी सस्ती
ब्रिटेन की कुछ सबसे शानदार लग्जरी कार ब्रांड्स भारत में पहले से ही मौजूद हैं। जैसे Jaguar (जगुआर), Land Rover (लैंड रोवर), Rolls-Royce (रॉल्स रॉयस), Aston Martin (एस्टन मार्टिन), Bentley (बेंटले), और Mini (मिनी)। हाल के कुछ वर्षों में भारत में इन ब्रांड्स की मांग काफी तेजी से बढ़ी है, खासकर अमीर और नई पीढ़ी के खरीदारों के बीच।

यह भी पढ़ें - Renault Triber Facelift: 2025 रेनो ट्राइबर फेसलिफ्ट एमपीवी भारत में लॉन्च, जानें कीमत और क्या हुए बदलाव

4 of 5
Bentley Flying Spur - फोटो : Bentley
अब जब एफटीए लागू हो चुका है, तो उम्मीद की जा रही है कि इन कंपनियों की कारों का एक्सपोर्ट वॉल्यूम भारत में और तेजी से बढ़ेगा। अभी तक ये कारें भारत में कंप्लीट बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के रूप में आती थीं, जिस पर भारी टैक्स लगता था। लेकिन एफटीए लागू होने के बाद, इन्हें खरीदना भारतीय ग्राहकों के लिए पहले के मुकाबले सस्ता हो जाएगा। अगर ये कारें सीबीयू के जरिए ही आएं तब भी।

हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह है कि यह टैक्स छूट एक तय कोटे के दायरे में ही मिलेगी। यह कोटा कितना होगा, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें - Nitin Gadkari: नितिन गडकरी ने बताया- जनवरी से जून 2025 के बीच राष्ट्रीय राजमार्गों पर सड़क हादसों में करीब 27,000 लोगों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mini Countryman E John Cooper Works Pack - फोटो : Mini
कुल मिलाकर क्या बदलेगा
इस समझौते के जरिए भारत में सुपर लग्जरी कारों का बाजार और बढ़ने की उम्मीद है। महंगी कारें खरीदने वाले ग्राहकों को इससे राहत मिलेगी। और ब्रिटिश कंपनियों को भारतीय बाजार में और मजबूती मिलेगी। अब इंतजार सिर्फ कोटे की जानकारी और टैक्स कटौती की टाइमलाइन का है। 



यह भी पढ़ें - National Highways: नितिन गडकरी ने कहा- नेशनल हाईवे निर्माण की रफ्तार घटी, अब सिर्फ 29 किमी प्रति दिन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें