फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Luxury Cars: सस्ती होंगी लग्जरी कारें, यूरोपीय यूनियन की महंगी कारों पर भारत दे सकता है टैक्स में राहत!

Tue, 09 Sep 2025 04:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

फिलहाल 110% तक टैक्स लगता है, लेकिन नई डील से Mercedes-Benz, BMW और Audi जैसी प्रीमियम कारें भारत में सस्ती हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Audi Q3 Sportback Bold Edition SUV Car - फोटो : Audi
भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) (एफटीए) को लेकर चल रही बातचीत में अब लग्जरी कारों पर लगने वाले आयात शुल्क (इम्पोर्ट ड्यूटी) को कम करने की संभावना जताई जा रही है। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, भारत यूरोप से आने वाली हाई-एंड कारों पर कुछ कस्टम ड्यूटी छूट देने पर विचार कर रहा है।

यह भी पढ़ें - Automobile Industry: अब इंजन नहीं, सॉफ्टवेयर होगा ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की नई ताकत! रिपोर्ट में खुलासा 

यह भी पढ़ें - World EV Day: म्यूनिख ऑटो शो 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की धूम, पेश हुए एक से बढ़कर एक नए ईवी मॉडल
विज्ञापन

2 of 7
BMW 3 Series - फोटो : BMW
अभी कितना टैक्स लगता है
फिलहाल भारत में पूरी तरह से तैयार (कंप्लीट बिल्ट यूनिट) पैसेंजर कारों पर भारी-भरकम इम्पोर्ट ड्यूटी लगती है। जिन कारों की कीमत 40,000 डॉलर से ज्यादा है, उन पर 110 प्रतिशत टैक्स लगता है। वहीं 40,000 डॉलर तक की कारों पर 70 प्रतिशत टैक्स देना पड़ता है।

यह भी पढ़ें - BSA Goldstar: बीएसए गोल्डस्टार ने भारत में पूरे किए एक साल, लॉन्च हुए लिमिटेड एडिशन ऑफर्स
विज्ञापन

3 of 7
2025 Mercedes-Benz GLS 4MATIC AMG Line - फोटो : Mercedes-Benz
EU की मांग और भारत का रुख
यूरोपीय यूनियन ने भारत से शिकायत की है कि उसकी कारों पर ड्यूटी बहुत ज्यादा है। इसी पर भारत अब एक नया ड्यूटी रिडक्शन फ्रेमवर्क तैयार कर रहा है, जो कुछ हद तक यूनाइटेड किंगडम (यूके) के साथ हुई डील जैसा होगा। हालांकि, अंतिम फैसला दोनों पक्षों की आगे की बातचीत पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़ें - Car Buying: इस दिवाली कार खरीदने की बना रहे हैं योजना? ऑफर्स देखने से पहले ये पांच बातें जरूर जान लें 

यह भी पढ़़ें - Auto Dealers: ऑटो डीलर्स ने सरकार से की मदद की मांग, कंपनसेशन सेस रिकवरी पर दखल देने की अपील

4 of 7
Audi Q5 - फोटो : Audi India
बातचीत का ताजा दौर
भारत और ईयू के बीच 13वां राउंड 8 सितंबर से शुरू हुआ है और पूरे हफ्ते चलेगा। अगली बैठक अगले महीने ब्रुसेल्स में होगी। दोनों पक्ष इस साल दिसंबर तक एफटीए पर सहमति बनाने की कोशिश में हैं।

यह भी पढ़ें - Sunroof Car Risk: सनरूफ से बाहर निकले बच्चे के सिर पर लगा ओवरहेड बैरियर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

यह भी पढ़ें - Ducati: डुकाटी इंडिया ने लॉन्च की नई 2025 Multistrada V4 और V4 S, एडवेंचर टूरिंग का नया अंदाज
विज्ञापन

5 of 7
BMW Z4 M40i Pure Impulse Edition - फोटो : BMW
जर्मनी की बड़ी भूमिका
जर्मनी, जो BMW (बीएमडब्ल्यू), Mercedes-Benz (मर्सिडीज बेंज) और Audi (ऑडी) जैसी बड़ी ऑटो कंपनियों का घर है, उसने भी इस मुद्दे पर चिंता जताई है। जर्मनी के विदेश मंत्री हाल ही में भारत आए थे और पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल से इस मुद्दे पर चर्चा की थी।

यह भी पढ़ें - Traffic Fines: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दिया बकाया चालान निपटाने का आखिरी मौका, छूट के साथ भर सकेंगे जुर्माना 

यह भी पढ़ें - Cars in Flood: एक साथ डूब गईं मारुति सुजुकी की 300 गाड़ियां, स्टॉकयार्ड में डूबीं नई कारें, देखें वीडियो
विज्ञापन

6 of 7
Mercedes-Benz CLE 300 Cabriolet - फोटो : Mercedes-Benz
UK डील से मिले संकेत
भारत ने यूके के साथ हुए एफटीए में कारों पर टैक्स धीरे-धीरे घटाने का वादा किया है। उदाहरण के लिए:
  • पहले साल 110% ड्यूटी घटाकर 30% कर दी गई।
  • पांचवे साल तक यह सिर्फ 10% रह जाएगी।

यह नियम पेट्रोल इंजन (3000cc से ऊपर) और डीजल इंजन (2500cc से ऊपर) वाली बड़ी कारों पर लागू होगा। इसके अलावा, शुरुआती साल में 20,000 कारों तक ही छूट दी जाएगी, जो पांचवें साल तक 37,000 तक बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें - TVS Apache: टीवीएस अपाचे के लिमिटेड-एडिशन मॉडल और नए टॉप-एंड वेरिएंट लॉन्च, 20 साल पूरा करने का मनाया जश्न 

यह भी पढ़ें - Citroen Basalt X: भारत में लॉन्च हुई नई सिट्रोएन बेसाल्ट एक्स, मिले नए फीचर्स, जानें कीमत 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
BMW iX1 LWB Electric Car - फोटो : Amar Ujala/Amar Sharma
लग्जरी कारों का भारतीय बाजार
भारत के कुल पैसेंजर व्हीकल मार्केट में लग्जरी कारों का हिस्सा अभी भी सिर्फ 2 प्रतिशत से कम है। इस सेगमेंट में जर्मन ब्रांड्स का दबदबा है। जिसमें Mercedes-Benz ने वित्त वर्ष 25 में 18,928 यूनिट्स बेचीं। जबकि BMW ने 15,266 यूनिट्स की बिक्री की।

यह भी पढ़ें - Small Car GST: 1500cc तक की 15 लाख रुपये की कार कितनी सस्ती हो सकती है, उदाहरण से समझें 

यह भी पढ़ें - Big Cars GST: बड़ी कारों पर अब 40 प्रतिशत जीएसटी, लेकिन दाम फिर भी कम होंगे, उदाहरण से समझें 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें