हेलमेट और राइडिंग गियर की ब्रांड Ignyte (इग्नाइट) ने अपना नया मॉडल IGN-7 ECE 22.06 (आईजीएन-7 ईसीई 22.06) लॉन्च किया है। इस नए हेलमेट में अत्याधुनिक तकनीक क साथ सेफ्टी स्टेपल लगाया गया है। "आईजीएन-7 ईसीई 22.06" की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह किसी भारतीय ब्रांड द्वारा भारत में निर्मित पहला हेलमेट है जो ईएसई 22.06 होमोलोगेशन मानकों के अनुरूप है। इसमें एनएसीए एयर फ्लो सिस्टम भी है जिसका इस्तेमाल विमान और सुपर कारों में किया जाता है।
शील्ड के ऊपर अपने डबल एनएसीए इनलेट्स के साथ, यह हेलमेट के अंदर बड़ी मात्रा में हवा को घुसने की सुविधा देता है ताकि इसके इंटीरियर को ताजा और डी-ह्यूमिडीफाई किया जा सके। इसके अलावा, इस नए हेलमेट के पीछे एनएसीए आउटलेट अंदर मौजूद हवा के तेजी से बाहर निकलने में मदद करता है और इस दौरान बहुत कम या किसी भी तरह का कोई फ्रिक्शन (घर्षण) नहीं होता है।
कितनी है कीमत
इस मॉडल की कीमत मोनोकलर में 6199 रुपये से शुरू होती है। इसके साथ डीकैल वैरिएंट की कीमत 6499 रुपये मे मीडियम (580 मिमी), लार्ज (600 मिमी), और एक्सएल (610 मिमी) आकारों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
2 of 3
Ignyte Helmet
- फोटो : Ignyte
कैसा है हेलमेट
राइडर्स को आरामदायक राइडिंग अनुभव सुनिश्चित करने के लिए "आईजीएन-7 ईसीई 22.06" आरामदायक और सुपर सॉफ्ट फैब्रिक के साथ स्टाइलिश रिफ्लेक्टिव इंटीरियर के साथ तैयार किया गया है। यह एक डबल डी-रिंग फास्टनर, हाई फ्रिक्वेंसी थर्मोफोम विंड डिफ्लेक्टर, नोज प्रोटेक्टर और एक वाइजर लॉकिंग मैकेनिज्म को भी एक साथ लाता है। इसका शैल यानि खोल एक हाई इम्पैक्ट वाले पीसी-एबीएस मिक्स मैटीरियल से बना है जिसे ईसीई 22.06 और डीओटी मानकों को पास करने की जरूरत है।
फीचर्स
इसके साथ ही दिन के समय सूरज की सीधी किरणों से सुरक्षा के लिए इस हेलमेट में एक स्लाइडर मैकेनिज्म इनर सन-शील्ड भी है। इसके अलावा, इसकी साफ-सफाई के पहलू को ध्यान में रखते हुए, मॉडल रिमूवेबल और धोने योग्य इंटीरियर पैडिंग और चीक पैड भी दिए गए हैं। आईजीएन-7 ईसीई 22.06 हेलमेट काफी ज्यादा कस्टमाइजेशन योग्य है और इसे कई अलग-अलग कस्टमाइजेशंस जैसे कि फोटोक्रोमिक वाइजर, पॉलीजीन फैब्रिक, एसआईटीआईपी इटैलियन फैब्रिक, स्पेशलाइज्ड कूल मैक्स फैब्रिक, टाइटेनियम डबल डी-रिंग आदि के साथ अपने लिए पसंद किया जा सकता है।
मजबूती का दावा
कंपनी ने एक विज्ञप्ति जारी कर कहा कि हेलमेट को 9 पार्ट्स ईपीएस के साथ काफी मजबूती से बनाया गया है जो ईपीएस में कई परतों को जोड़कर कई डेन्सिटी के साथ राइडर को किसी इम्पैक्ट के खिलाफ अंतिम सुरक्षा देता है। चीक और चिन गार्ड ईपीएस के साथ चौतरफा सुरक्षा इसे कई इम्पैक्ट प्वाइंट्स में सुरक्षा के साथ एक मजबूत हेलमेट बनाती है। पिछले मौजूदा ईसीई 22.05 मानक में 5 इम्पैक्ट प्वाइंट्स बिंदु थे जिन पर टेस्ट किए गए थे, जबकि 22.06 में उन्हें बढ़ाकर 18 कर दिया गया है। और जिस रफ्तार से ये टेस्ट 22.05 में किए गए थे वह सिर्फ 7.5एम/एस था, जबकि 22.06 में अब उन्हें 6, 7.5 और 8.2एम/एस की भिन्न रफ्तार से टेस्ट किया जाता है।
इस मौके पर कशिश कपूर, डायरेक्टर, इग्नाइट हेल्मेट्स ने कहा कि "हम आईजीएन-7 ईसीई 22.06 हेलमेट पेश करने के लिए रोमांचित हैं जो न केवल सभी अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों को पूरा करता है, बल्कि यह एक टेक्नोलॉजी चमत्कार भी है क्योंकि इसमें एनएसीए डक्ट टेक्नोलॉजी का बेहतरीन उपयोग किया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाओं और विशेष रूप से हाई-एंड बाइक राइडर्स से वैश्विक सर्टीफिकेशन के साथ ऐसे हेलमेट की बाजार में अधिक मांग है और इग्नाइट ने प्रीमियम गुणवत्ता वाले हेलमेट की वैश्विक बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए आईजीएन-7 ईसीई 22.06 को निर्मित किया है।"