फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार खरीद रहे हैं कार तो इन 10 गाड़ियों पर करें आंखें मूंद कर विश्वास, नहीं होगा कोई पछतावा!

Sat, 20 Jun 2020 10:53 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Entry Level cars - फोटो : AmarUjala
पहली कार खरीदने का सुख कुछ और ही होता है। याद कीजिए जब आप पहली बार अपने लिए कार खरीदने गए थे, चाहे वह पुरानी ही सही, उस समय कैसा महसूस हो रहा था। महामारी के चलते कई लोग सोशल डिस्टेंसिंग के चलते पहली बार नई कार खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं 10 भरोसेमंद एंट्री लेवल कारों के बारे में, जो आपके पहली कार के अनुभव को सालों तक रखेंगी बरकरार...
 
 
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Suzuki S-Presso Review - फोटो : for Reference Only

Maruti Suzuki S-Presso

मारुति सुजुकी ने अपनी एंट्री लेवल माइक्रो एसयूवी एस-प्रेसो को पिछले साल अक्टूबर 2019 में पेश किया था। इसका मुकाबला रेनो क्विड से है। वहीं इसमें पांच फुट के व्यक्ति के लिए शानदार लेगस्पेस मिलता है। इसका स्पोर्टी डिजाइन, पेपी इंजन, 21-22 किमी प्रति लीटर का माइलेज और 3.69 लाख रुपए की शुरुआती कीमत इसका यूएसपी हैं। वहीं इसमें डुअल एयरबैग्स, एबीएस-ईबीडी जैसे सेफ्टी फीचर भी मिलते हैं। एंट्री-लेवल ट्रिम की एक्स-शोरूम कीमत 3.71 लाख रुपये और टॉप वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है। यह कार एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी और डिजिटल स्पीडोमीटर के साथ 7-इंच के स्मार्टप्ले स्टूडियो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसी फीचर्स के साथ उपलब्ध है।
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Suzuki WagonR BS6 S-CNG - फोटो : for Reference Only

Maruti Suzuki WagonR

मारुति ने पिछले साल ही इस कार का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च किया था। पुरानी पीढ़ी की वैगन आर के बारे में बात करें, तो ये लाखों लोगों की पसंद रही हैं। एक वक्त था जब सड़क पर चलने वाली हर तीसरी गाड़ी वैगन आर होती थी। इसका भरोसेमंद इंजन, स्पेशियस, शानदार डेशबोर्ड और स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम, एएमटी, 21.79 किमी प्रति लीटर का माइलेज और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स इसकी खासियत हैं। वहीं इसमें लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। फर्स्ट बायर्स के लिए ये बेस्ट च्वाइस है। वैगन आर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.45 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये तक है।

4 of 11
Renault Kwid - फोटो : for Reference Only

Renault Kwid

Renault Kwid पहली कार के तौर पर आपको कतई निराश नहीं करेगी। हाल ही में क्विड का फेसलिफ्ट लॉन्च किया गया है। फ्रंट प्रोफाइल इस कार का बाकी एंट्री लेवल कारों से ज्यादा है। वहीं इसकी ड्राइव क्वॉलिटी जबरदस्त है। इसका एक्सटीरियर और इंटीरियर शानदार है, वहीं अब इसमें बीएस6 कंप्लायंट इंजन और ऑप्शनल एएमटी मिलता है, इसका अलावा 8-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का फीचर मिलता है। क्विड दो इंजन के विकल्प के साथ आती है- 54एचपी पावर वाले 0.8-लीटर और 68 एचपी पावर वाले 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन। यह कार 1-लीटर इंजन AMT गियरबॉक्स के साथ 22.5 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं 0.8-लीटर इंजन का माइलेज 22.3 किलोमीटर प्रति लीटर है, जबकि मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1-लीटर इंजन 21.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज है। फीचर्स की बात करें, तो इस कार में एयरबैग्स, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, एपल कारप्ले समेत कई फीचर मिलते हैं। Renault Kwid की कीमत 2.92 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके STD 0.8, RXE 0.8 और RXL 0.8 ट्रिम की एक्स-शोरूम दिल्ली कीमत 2.92, 3.62 और 3.92 लाख रुपये है।
विज्ञापन

5 of 11
Hyundai Grand i10 Nios Turbo - फोटो : for Reference Only

Hyundai Grand i10

साल 2013 में ह्यूंदै ने इस कार को लॉन्च किया था। जब यह लॉन्च हुए थी, तो हैचबैक सेगमेंट में कुछ ही कारें थीं और इसे लोगों ने खासा पसंद किया था। बाद में ह्यूंदै ने इसका अपडेटेड वर्जन i10 Nios को लॉन्च किया। इसे बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फर्स्ट टाइम बायर्स के लिए यह परफेक्ट च्वाइस है। इसकी खासियतों की बात करें तो यह 21 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। साथ ही शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.86 लाख रुपये है। इसमें स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। साथ ही लेटेस्ट सेफ्टी फीचर्स एबीडी, एयरबैग्स और सेंट्रली माउंटेड फ्यूल टैंक से लैस है।
विज्ञापन

6 of 11
Tata Nexon Discount - फोटो : For Refernce Only

Tata Nexon

टाटा भी अपनी इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को ‘वोकल फॉर लोकल’ बता कर प्रचारित कर रही है। यह पहली कार थी जिसे ग्लोबल NCAP क्रेशटेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली थी। इसमें 1.2 लीटर का 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 118.3 एचपी की पावर और 170 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं 1.3 लीटर डीजल इंजन 108 एचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स के साथ आता है। इसमें ईएसपी, रोल ओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड कंट्रोल, एबीएस-ईबीडी, रेन सेंसिग वाइपर्स, ऑटो हेडलैंप्स, क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रिक सनरूफ, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है।
विज्ञापन

7 of 11
Tata Tiago Facelift - फोटो : For Reference Only

Tata Tiago

टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने Tata Tiago का Facelift वर्जन लॉन्च किया था। इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव किए गए थे। इसका टर्निंग रेडियस 4.9 मीटर का है। इसमें हार्मन कर्डन का ऑडियो सिस्टम मिलता है। अपडेटेड Tiago कार में पहले वाले मॉडल की तरह ही 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। लेकिन अब यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आता है। यह इंजन 84PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह कार 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Tata Tiago फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.60 लाख रुपये से शुरू होती है।

8 of 11
Mahindra XUV300 BS6 Engine - फोटो : for reference only

Mahindra XUV300

महिंद्रा ने इस एसयूवी को पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया था। वहीं यह जिसे ग्लोबल NCAP क्रेशटेस्ट में 5-स्टार रेटिंग वाली कंपनी की पहली कार है और देश की दूसरी एसयूवी है। यह एसयूवी 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है, जो 108 एचपी की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही, इसकका 1.5 लीटर डीजल इंजन 115 एचपी की पावर और 300 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 7-एयरबैग्स, ऑल 4-डिस्क ब्रेक, फ्रंट पार्किंग सेंसर, हीटेड ORVM, एबीएस के साथ ईबीडी, डुअल जोन एसी, स्मार्ट स्टीयरिंग सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 8.3 लाख रुपये से शुरू है।

9 of 11
Maruti Suzuki Ignis 2020 - फोटो : for reference Only

Maruti Suzuki Ignis

मारुति के प्रीमियम नेक्सा शोरूम से बिकने वाली कॉम्पैक्ट अर्बन एसयूवी मारुति इग्निस यंगस्टर्स में काफी पॉपुलर है। इसमें फीचर भी लेटेस्ट मिलते हैं। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 20.68 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं इसमें दो एयरबैग्स, एबीएस-ईबीडी और आइसोफिक्स का फीचर मिलता है। इसकी शुरुआती कीमत 4.89 लाख रुपये है।

10 of 11
Hyundai Venue First Drive - फोटो : For Refernce Only

Hyundai Venue

हाल ही में खबरें आई थीं कि ह्यूंदै की क्रेटा और वेन्यू सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियां हैं। इसकी खासियत यह भी है कि ये सब कॉम्पैक्ट सेगमेंट की सबसे सस्ती एसयूवी है। इसमें मॉडर्न और लेटेस्ट इंटीरियर लगा है। वहीं यह टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ उपलब्ध है। Venue पेट्रोल इंजन वेरिएंट में 17.52 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल वेरिएंट मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 18.2 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज और टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ 18.15 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं इस एसयूवी कार के डीजल इंजन वेरिएंट में 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। वहीं इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.7 लाख रुपये है।
विज्ञापन

11 of 11
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : For Refernce Only

Maruti Suzuki Dzire

सब कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट की बात करें, तो फर्स्ट टाइम बायर्स के लिए डिजायर बढ़िया च्वाइस है। वहीं इसका माइलेज भी जबरदस्त है और इसका मेंटेनेंस भी बाकी कारों के मुकाबले कम है। इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वुडन फीनिश के साथ इंटीरियर और शानदार बूट स्पेस मिलता है। कुल मिला कर डिजायर को किसी परिचय की जरूबरत नहीं है। इसका इंजन भरोसेमंद है और यकीनन डिजायर लेने के बाद आपको कोई पछतावा नहीं होगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.89 लाख रुपये से शुरू है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें