हुंडई मोटर इंडिया ने मंगलवार को भारत में अपनी पहली कनेक्टेड कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue को लांच कर दी। नई Venue का सीधा मुकाबला फॉर्ड इकोस्पोर्ट, महिंद्रा एक्सयूवी300, टाटा नेक्सॉन समेत मारुति सुजुकी ब्रेजा विटारा से भी माना जा रहा है। कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Venue के रूप में हुंडई की यह पहली गाड़ी होगी।