कार और बाइक्स के दीवानों के लिए नया साल बहुत खास रहने वाला है। नए साल की शुरुआत में विभिन्न वाहन निर्माता कंपनियां मोटर प्रेमियों को अपने नए मॉडल्स का दीदार कराएंगी। जी हां, एशिया का सबसे बड़ा ऑटोमोटिव शो, Delhi Auto Expo (दिल्ली ऑटो एक्सपो) जनवरी 2023 में लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है। मोटर वाहन के दीवानों को इस ऑटो एक्सपो का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह कार्यक्रम 13 से 18 जनवरी, 2023 तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
Hyundai Casper
- फोटो : For Reference Only
Hyundai Motor India (ह्यूंदै मोटर इंडिया) इस इवेंट में अपने कुछ प्रमुख आगामी उत्पादों से पर्दा उठाएगी। जिनमें Creta Facelift (क्रेटा फेसलिफ्ट), न्यू जेनरेशन Verna (वरना) सेडान, Ioniq 6 EV, एक "किफायती" ईवी कॉन्सेप्ट और एक मिनी एसयूवी कॉन्सेप्ट। इन सब के अलावा कार निर्माता की लंबे समय से प्रतीक्षित माइक्रो SUV (जिसका कोडनेम Hyundai Ai3 है) ऑटो एक्सपो में अपने कॉन्सेप्ट अवतार में डेब्यू कर सकती है।
ह्यूंदै की नई मिनी एसयूवी के प्रॉडक्शन वर्जन के 2023 में त्योहारी सीजन के दौरान बाजार में लॉन्च होने की संभावना है। ह्यूंदै की यह मिनी एसयूवी लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में Tata Punch, Renault Kiger, Nissan Magnite और Citroen C3 जैसी कारों को टक्कर देगी। AI3 देश की सबसे छोटी और सबसे सस्ती Hyundai SUV होगी।
हालांकि, यह ग्लोबल-स्पेक Casper (कैस्पर) एसयूवी से थोड़ी बड़ी होगी। भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए, दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता ने पिछले वित्तीय वर्ष में अपने उत्पादन को 7.7 लाख से 8.5 लाख यूनिट्स तक बढ़ाने के लिए 1400 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया है। कंपनी का लक्ष्य सालाना आधार पर नई माइक्रो एसयूवी की 50,000 यूनिट्स का उत्पादन करना है।
इंजन पावर
ह्यूंदै की इस नई मिनी एसयूवी के बारे में आधिकारिक डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आए हैं। लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Hyundai Ai3 को ग्रैंड i10 Nios हैचबैक के प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया जाएगा। वास्तव में, मिनी एसयूवी अपने पावरट्रेन को ह्यूंदै की इस छोटी हैचबैक के साथ साझा करने की संभावना है। इसका मतलब है कि इसे 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। यह इंजन 83 PS का पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ दोनों मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स मिलने की संभावना है। कार निर्माता इसे सीएनजी फ्यूल ऑप्शन के साथ भी पेश कर सकता है।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो नई Hyundai Ai3 एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी के साथ 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक AC यूनिट, पावर विंडो, रिवर्स कैमरा, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ORVMs जैसे कई फीचर्स से भरपूर होगी।