Hyundai (ह्यूंदै) ने ऑल-न्यू 'Stargazer' MPV को ग्लोबल स्तर पर पेश किया है, जिसके भारत में Maruti Ertiga और Kia Carens के सीधे प्रतिद्वंद्वी के रूप में आने की भी अफवाह है।
Hyundai (ह्यूंदै) ने ऑल-न्यू 'Stargazer' MPV को ग्लोबल स्तर पर पेश किया है, जिसके भारत में Maruti Ertiga और Kia Carens के सीधे प्रतिद्वंद्वी के रूप में आने की भी अफवाह है। नई Stargazer पहले इंडोनेशिया में बिक्री के लिए उतारी जाएगी और उसके बाद अन्य बाजारों में लॉन्च किया जाएगा।
विज्ञापन
2 of 6
Hyundai Stargazer MPV
- फोटो : Hyundai
लुक और डिजाइन
एक्सटीरियर लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई Hyundai Stargazer में Staria से काफी हद तक प्रेरित फ्रंट फेस मिलता है। बता दें कि Hyundai Staria एक बड़े साइज की लग्जरी MPV है जिसे अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में बेचा जाता है। Stargazer में बोनट लाइन पर काफी मॉडर्न लुक वाली फुल-चौड़ाई वाली हॉरिजंटल LED DRL हैं। इसके ठीक नीचे एक रेक्टेन्गुलर पैटर्न के साथ एक फ्रंट ग्रिल दिया गया है जो वर्टिकली पोजिशन किए गए एलईडी हेडलैम्प से घिरा हुआ है। पीछे की तरफ, नई Stargazer में मैचिंग वर्टिकल टेल लैंप्स मिलते हैं जो टेलगेट पर एक लाइट स्ट्राइप से जुड़े हैं और एक 'H' शेप बनाते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
Hyundai Stargazer MPV
- फोटो : Hyundai
फीचर्स
केबिन के अंदर, Hyundai Stargazer को मध्य पंक्ति में कैप्टन सीट्स के साथ 6 सीटों वाला लेआउट मिलता है। ह्यूंदै का कहना है कि केबिन को ज्यादा आराम और सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है। Stargazer के अंदर कुछ प्रमुख केबिन फीचर्स की बात करें तो इसमें 8.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस चार्जर और पीछे के यात्रियों के लिए रूफ-माउंटेड एयरकॉन वेंट्स शामिल हैं। इसके अलावा, कार के अंदर ड्राइवर सीट के पीछे एक फोल्डेबल ट्रे, कप होल्डर और सीटबैक पॉकेट द्वारा व्यावहारिकता को बढ़ाया जाता है।
4 of 6
Hyundai Stargazer MPV
- फोटो : Hyundai
सेफ्टी फीचर्स
Hyundai ने Stargazer को कुछ मॉडर्न सेफ्टी फीचर्स जैसे फॉरवर्ड-टकराव से बचाव, रियर क्रॉस-ट्रैफिक टक्कर से बचाव, लेन-कीप असिस्ट, और ब्लाइंड-स्पॉट टक्कर से बचाव एसिस्ट से लैस किया है। इसके अलावा, एमपीवी को कंपनी के पेटेंट ब्लूलिंक कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ भी पेश किया गया है जिसमें रिमोट इंजन स्टार्ट/स्टॉप, डोर लॉक/अनलॉक और एसी ऑन/ऑफ शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Stargazer MPV
- फोटो : Hyundai
इंजन और गियरबॉक्स
इंडोनेशिया में, कार को 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के सिंगल पावरट्रेन विकल्प के साथ पेश किया गया है जो 113 bhp का अधिकतम पावर और 144 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ सीवीटी और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है।
लॉन्चिंग और मुकाबला
हालांकि देश में Stargazer के लॉन्चिंग को लेकर Hyundai Motor India की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ऐसा होता है, तो यह Kia Carens, Maruti Suzuki XL6, और Toyota Innova Crysta जैसी कारों को टक्कर देगी।