फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Price Hike: ह्यूंदै की इन चार कारों को खरीदना हुआ महंगा, अब चुकानी पड़ेगी इतनी कीमतें

Mon, 03 Apr 2023 07:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) ने इसी महीने से अपनी कारों की कीमतों में इजाफा किया है। कोरियाई कार निर्माता ने 1 अप्रैल से अपने प्रमुख मॉडल जैसे Creta (क्रेटा), वेन्यू (Venue), अलकाजार (Alcazar) और ट्यूशॉ (Tucson) एसयूवी की कीमतों में बदलाव किया है। मारुति सुजुकी के बाद ह्यूंदै दूसरी कार निर्माता कंपनी है, जिसने नए BS6 फेज-2 उत्सर्जन मानदंडों को पूरा करने के लिए बढ़ती लागत और अपडेटेड इंजनों के कारण इस महीने से अपने मॉडलों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। नए एमिशन नॉर्म्स 1 अप्रैल से लागू हो गए हैं।
विज्ञापन

2 of 7
Hyundai Venue 2022 - फोटो : Hyundai
ताजा कीमत बढ़ोतरी के मुताबिक सबसे ज्यादा बढ़ोतरी Hyundai Tucson SUV पर लागू की गई है। भारत में ह्यूंदै मोटर के दो सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल - Creta कॉम्पैक्ट SUV और Venue सब-कॉम्पैक्ट SUV - में अधिकतम 7,000 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है, जो कि उनके द्वारा चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Hyundai Creta Knight Edition - फोटो : Hyundai
एक्जीक्यूटिव वेरिएंट को छोड़कर क्रेटा के सभी डीजल वेरिएंट्स में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। क्रेटा डीजल की कीमत अब 11.96 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जबकि टॉप-एंड एसएक्स (ओ) नाइट एडिशन की कीमत 19.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) होगी।

4 of 7
Hyundai Creta 2020 - फोटो : For Refernce Only
क्रेटा एसयूवी के पेट्रोल वेरिएंट के निचले वेरिएंट पर 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। आईवीटी ट्रांसमिशन यूनिट वाले 1.5-लीटर एसएक्स और एसएक्स (ओ) वेरिएंट में 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। कीमतों में बदलाव के बाद, क्रेटा पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10.87 लाख रुपये से शुरू होकर 18.74 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
विज्ञापन

5 of 7
हुंडई वेन्यू - फोटो : सोशल मीडिया
ह्यूंदै वेन्यू, जो सब-कॉम्पैक्ट सेगमेंट में मारुति सुजुकी ब्रेजा को टक्कर देती है, की कीमतों में भी 7,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखी गई है। पेट्रोल S(O) और SX(O) DCT वेरिएंट के साथ दो टॉप-एन्ड SX और SX(O) डीजल वेरिएंट में अधिकतम बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल वेरिएंट के निचले वेरिएंट में 3,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ह्यूंदै वेन्यू की कीमतें अब 7.71 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर 12.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं। वेन्यू के एन-लाइन वर्जन की कीमत में भी 7,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

6 of 7
Hyundai Alcazar - फोटो : Hyundai
Hyundai Alcazar की कीमत में 3,000 रुपये की एक समान बढ़ोतरी हुई है। इसकी कीमतें अब 16.78 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 20.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
2022 Hyundai Tucson Facelift - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने नई जेनरेशन ट्यूशॉ की कीमत में 13,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इसकी कीमतें अब 28.63 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 35.31 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें