फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद हुआ Hyundai i20 का ये खास एडिशन, पांच साल पहले बड़े जोर-शोर से हुई थी लॉन्च!

Tue, 18 Feb 2020 01:02 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Elite i20 India - फोटो : Social Media
ह्यूंदै ने अपनी प्रीमियम आई20 हैचबैक कार के क्रॉसओवर वर्जन को बंद कर दिया है। कंपनी ने Hyundai i20 Active को 2015 में लॉन्च किया था। वहीं इस कार का मुकाबला टोयोटा इटियोस क्रॉस, फिएट एवेंचुरा और फॉक्सवैगन क्रोस पोलो से था।
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai i20 Active-1 - फोटो : Social Media

वेबसाइट से भी हटाया

ह्यूंदै ने आई20 एक्टिव को बंद करने का फैसला किया है। साथ ही कंपनी ने Hyundai i20 Active को अपनी वेबसाइट से भी हटा दिया है। एक्टिव को बंद करने के पीछे मुख्य वजह बीएस6 में अपडेट न होना माना जा रहा है। इससे पहले ह्यूंदै आई20 एक्टिव नववंबर 2019 में चर्चा में आई थी, जब कंपनी ने उसमें वायरलेस चार्जिंग के साथ उसे Regij रंग में लॉन्च किया था।
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai i20 2020 - फोटो : Social Media

जिनेवा मोटर शो में नई आई20

हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं पाई है कि कंपनी आई20 एक्टिव को बीएस6 मानक लागू करने के बाद लॉन्च करेगी या नहीं। वहीं अगले महीने होने वाले जिनेवा मोटर शो में 2020 i20 पर से भी पर्दा उठाया जाएगा। आई20 हैचबैक पर आधारित एक्टिव को 2015 में उस वक्त बाजार में उतारा गया था जब लगभग कंपनियां अपनी हैचबैक कारों के क्रासओवर वर्जन को लॉन्च कर रही थीं।

4 of 6
Hyundai i20 Active competitors cars - फोटो : Motorbeam

कम बिक्री थी वजह

लेकिन आई20 एक्टिव लॉन्च होने के बाद भी कभी इसकी बिक्री की रफ्तार नहीं बढ़ पाई। कंपनी ने हाल ही में एलीट आई20 के पेट्रोल सीवीटी और ड़ीजल वेरियंट को बंद कर दिया था। फिलहाल ह्यूंदै केवल एलीट आई20 के मैनुअल वेरियंट्स को ही बेच रही है। साथ ही कंपनी केवल इन्ही को ही बीएस6 इंजन में अपग्रेड करेगी।
 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai i20 Active competitors cars-1 - फोटो : Social Media

मिलते थे ये खास फीचर

ह्यूंदै आई20 एक्टिव दिखने में स्टैंडर्ड आई20 एलीट से कुछ अलग होती थी। इसमें रूफ रेल्स, रिअर सिल्वर स्कफ प्लेट्स, बॉडी के चारों तरफ ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग और अलग लुक वाले अलॉय व्हील्स मिलते थे। वहीं इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता था, जो 82 एचपी की पावर और 115 एनएम का टॉर्क देता था। जबकि 1.4 लीटर डीजल यूनिट 89 एचपी की पावर और 220 एनएम का टॉर्क देता था। कंपनी ने शुरुआत में इसमें 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया था, जो बाद में 6-स्पीड में अपग्रेड कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai i20 Active Sketch - फोटो : Hyundai

नई आई20 का स्केच जारी

वहीं आई20 एक्टिव में अर्कामिस साउंड सिस्टम, एपल कारप्ले और एंड्रॉय़ड ऑटो सपोर्ट वाला  7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्मार्ट की, कूल्ड ग्लोव बॉक्स और रिअर एसी वेंट्स जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेललाइट्स, 6-एयरबैग्स, रिअर पार्किंग कैमरा का फीचर भी मिलता है। वहीं हाल ही में कंपनी ने नई आई20 का स्केच भी जारी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें