फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजाइन में बेजोड़ हैं ये शानदार कारें, लुक और स्टाइल में जीत चुकी हैं अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार

Tue, 18 Feb 2020 11:46 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 12
GWM R1 Auto Expo 2020 - फोटो : Social Media
अभी हाल ही में IF इंटरनेशनल फोरम डिजाइन ने IF डिजाइन अवार्ड्स 2020 का एलान किया था। यह अवार्ड्स कुछ दुनियाभर की शानदार कारों को दिए गए थे। ये अवार्ड्स उन्ही कारों को दिया जाता है जिनके डिजाइन और उनकी कार्यक्षमता में कुछ खासियत होती है। इस साल 2378 प्रोडक्ट्स ने विभिन्न श्रेणियों के तहत ये अवार्ड मिला। साथ ही इनमें 11 प्रोडक्शन और कॉन्सेप्ट कारें भी शामिल हैं। जानते हैं इन कारों के बारे में...
 
विज्ञापन

2 of 12
Ferrari SF90 Stradale - फोटो : Social Media

Ferrari SF90 Stradale

फरारी की इस कार को प्रोडक्ट कैटेगरी में IF गोल्ड अवार्ड दिया गया है। इस कार को कंपनी के वाइस प्रेजिडेंट, डिजाइनिंग फ्लैवियो मनजोनी के दिशा-निर्देशन में फैरारो ने डिजाइन किया है। ज्यूरी को इस का कार डिजाइन बहुत भाया है। ज्यूरी का कहना है कि फैरारी की मौजूदा कारों के मुकाबले मुकाबले इसका डिजाइन बेजोड़ है। Ferrari SF90 Stradale अभी तक की सबसे पावरफुल फैरारी कार है।
 
विज्ञापन

3 of 12
BMW Vision M Next - फोटो : Social Media

BMW Vision M Next

BMW Vision M Next कार को प्रोफेशनल कॉन्सेप्ट कैटेगरी में iF गोल्ड अवार्ड मिला है। लैंबोर्घिनी की तरह इसमें शार्प लाइंस दी गई हैं। बाहर की तरफ ब्राइट कंट्रास्ट रंग ज्यूरी का ध्यान खींचने में कामयाब हुआ। इसमें रेसकार की तरह स्टीयरिंम, फ्लॉटिंग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंटीरियर में रीसाइकिल्ड मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है।

4 of 12
BMW 2 Series Gran Coupe - फोटो : Social Media

BMW 2 Series Gran Coupe        

बीएमड़ब्ल्यू की इस कार को प्रोडक्ट कैटेगरी में iF डिजाइन अवार्ड मिला है। एक छोटी कार में चार दरवाजों वाला कुपे डिजाइन ज्यूरी को बेहद पसंद आया है। वहीं कार में फ्रंट व्हील डिजाइन दिया गया है, जिससे कूपे डिजाइन को ज्यादा जगह मिल पाई। BMW 2 Series Gran Coupe को जल्द ही भारत में इस साल उतारा जा सकता है, वहीं इसका मुकाबला मर्सडीज बेंज ए-क्लास सेडान कार से है।
विज्ञापन

5 of 12
BMW 8 Series Gran Coupe - फोटो : Social Media

BMW 8 Series Gran Coupe          

बीएमड़ब्ल्यू की इस कार को भी प्रोडक्ट कैटेगरी में iF डिजाइन अवार्ड मिला है। सामान्य 8-सीरीज के मुकाबले इसकी लंबाई 231 एमएम ज्यादा है, साथ ही 20 एमएम चौड़ा रिअर ट्रैक दिया गया है, जिससे कार बेहद स्टाइलिश दिखाई देती है। इसमें दो अतिरिक्त दरवाजे और पीछे की तरफ दो अतिरिक्त सीटें दी गई हैं।
 
विज्ञापन

6 of 12
Ferrari F8 Tributo - फोटो : Social Media

Ferrari F8 Tributo   

फैरारी की इस कार को भी प्रोडक्ट कैटेगरी में iF डिजाइन अवार्ड दिया गया है। फैरारी की यह कार 458 इटैलिया और नई कार SF90 Stradale के बीच की कड़ी है। इसके हुड पर एस-डक्ट दिया गया है, रिअर बंपर पर एयर वेंट्स औरप स्टाइलिश डिफ्यूजर दिए गए हैं। ये डिजाइन Ferrari F8 Tributo को 488 GTB से ज्यादा एरोडायनैमिक बनाते हैं।
विज्ञापन

7 of 12
Ferrari P80/C - फोटो : Social Media

Ferrari P80/C   

Ferrari P80/C को भी प्रोडक्ट कैटेगरी में iF डिजाइन अवार्ड मिला है। हीरो के नाम से मशहूर इस कार को इन ग्राहकों के लिए बनाया गया है जो क्लासिक फैरारी डिजाइन में मॉडर्न फैरारी स्पोर्ट्स कार चाहते हैं। इस कार को बनान में चार साल का वक्त लगा है।

8 of 12
2020 hyundai sonata - फोटो : Social Media

Hyundai Sonata

वहीं ह्यूंदै की सोनाटा सेडान को भी प्रोडक्ट कैटेगरी में iF डिजाइन अवार्ड के चुना गया है। सेंसुअस स्पोर्टिनेस डिजाइन लैंग्वेज वाली इस कार में स्लीक हेडलैंप्स, हिडन लाइटिंग लैंप्स, एलईडी लाइटिंग्स, हेडलैंप्स से लेकर कार की विंडोज तक लगी क्रोम स्ट्रिप, होंडा सिविक की तरह दिया फोर-डोर कुपे डिजाइन इसे यूनीक बनाता है। इसके इंटीरियर में सॉफ्ट टच वाली लेदराइट अपहोलस्ट्री दी गई है।

9 of 12
Kia XCeed - फोटो : Social Media

Kia XCeed        

किआ की इस कार को भी प्रोडक्ट कैटेगरी में iF डिजाइन अवार्ड के चुना गया है। सीड फैमिली की यह चौथी कार है। स्लीक क्रॉसओवर बॉडी वाली यह कार डिजाइन के मामले में हैचबैक्स पर भारी पड़ती है। इससे पहले किआ मोटर्स की द सीड, प्रोसीड को 2013 में और सीड स्पोर्ट्स वैगन को 2019 में यह डिजाइन अवार्ड मिल चुका है।

10 of 12
Fiat Centoventi Concept - फोटो : Social Media

Fiat Centoventi Concept

फिएट की इस कार को प्रोफेशनल कॉन्सेप्ट कैटेगरी में iF डिजाइन अवॉर्ड दिया गया है। इस कार को 4U प्रोग्राम के तहत कस्टमाइज्ड कराया जा सकता है, जिसमें चार रूफ, चार बंपर, चार व्हील कवर्स, चार रैप्स और चार इंटीरियर थीम्स मिलेंगी। यहां तक की इस कार की इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को भी अपग्रेड किया जा सकता है, जिसे सिंगल चार्ज पर 100 से 400 किमी तक बढ़ाया जा सकता है।

11 of 12
Hyundai 45 Concept - फोटो : Social Media

Hyundai 45 Concept      

प्रोफेशनल कॉन्सेप्ट कैटेगरी में ह्यूंदै 45 कॉन्सेप्ट को iF डिजाइन अवॉर्ड दिया गया है। इसकी क्रॉसओवर बॉडी और फाइटर एयरक्राफ्ट जैसे डिजाइन ने सभी को आकर्षित किया है। कार के चारों तरफ 45 डिग्री एंगल एलीमेंट्स दिए गए हैं। वहीं इस कार का नांम 45 साल पुरानी पोनी कुपे कॉन्सेप्ट से प्रेरित है जो दक्षिण कोरिया की पहली निर्यात होने वाली कार है।
विज्ञापन

12 of 12
Imagine by Kia - फोटो : Social Media

Imagine by Kia

किआ की यह पहली फोर-डोर कुपे कॉन्सेप्ट प्योर इलेक्ट्रिक कार है, जिसे प्रोफेशनल कॉन्सेप्ट कैटेगरी में iF डिजाइन अवॉर्ड दिया गया है। यह कार भविष्य की कारो की झलक पेश करती है। इसका मस्कुलर डिजाइन और एसयूवी की लुक और इसमें लगे चार दरवाजे इसे सेडान कार की फीलिंग देते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें