फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Kona Electric Review: परफॉर्मेंस और फीचर्स के दम पर लुभाएगी

Fri, 12 Jul 2019 11:24 AM IST
Bani Kalra बनी कालरा, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
Hyundai की पहली इलेक्ट्रिक SUV कोना भारत में लांच हो चुकी है। कंपनी ने इसकी कीमत 25.30 लाख रुपये (एक्स शोरूम) रखी है। ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशन सर्किट पर नई कोना की छोटी सी ड्राइव करने का मुझे मौका मिला। आखिर कैसी है नई कोना की परफॉरमेंस? और क्या हैं इसमें खूबियां और कमियां? बता रहे हैं इस रिव्यू में...
विज्ञापन

डिजाइन

2 of 8
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
Hyundai कोना को देखकर साफ लगता है कि जैसे इस पर काफी बारीकी से काम किया है। कंपनी भारतीय ग्राहकों के टेस्ट को समझती है। इसका ओवरआल डिजाइन न सिर्फ स्पोर्टी है बल्कि बेहद स्टाइलिश भी है।इसका डिजाइन इसे आम गाड़ियों के मुकाबले काफी अलग करता है। इसका फ्रंट यूनीक है और इसके स्लीक हेडलैम्प्स आक्रामक नजर आते हैं और ऐसा लगता है जैसे कोई शेर अपने शिकार पर पैनी नजरे लागाये बैठा है। इसके फ्रंट में इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिक चार्जिंग पोर्ट दिया है जिसकी मदद से इसे चार्ज करना बेहद सुविधाजनक होगा। कोना में स्पोर्टी एलाय व्हील्स देखने को मिलते हैं। इसका साइड प्रोफाइल स्पोर्टी है, जबकि पीछे से इसमें कंपनी की दूसरी गाड़ियों की झलक नजर आती है।
विज्ञापन

डायमेंशन

3 of 8
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
Hyundai कोना की लंबाई 4,180 mm है, जबकि इसकी चौड़ाई 1,800 mm है,  तो वही इसकी ऊंचाई 1,570 mm  जबकि इसका व्हीलबेस 2,600 mm है। कोना की लम्बाई मारुति ब्रेजा और टाटा नेक्सॉन से ज्यादा है। जबकि इसकी चौड़ाई मारुति ब्रेजा से ज्यादा है पर टाटा नेक्सॉन से कम है। 

इंटीरियर और फीचर्स

4 of 8
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
Hyundai ने कोना को काफी सोच समझकर डिजाइन किया है। इसमें 7 इंच का फ्लोटिंग टाइप इन्फोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलता है और इसकी टच क्वालिटी भी काफी अच्छी है। यह इन्फोटेनमेंट सिस्टम में Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है। इसके डैशबोर्ड पर काफी प्रीमियम प्लास्टिक का इस्तेमाल हुआ है। कोना की फिट और फिनिशिंग आपको निराश होने का मौका नहीं देगी। कोना में मोबाइल चार्ज करने के लिए छोटी सेंटर कंसोल स्टोरेज भी दी गई है जिसमें वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिलती है। कोना का कैबिन काफी प्रैक्टिकल है, यहां छोटे-छोटे स्टोरेज देखने को मिलते हैं जिनका इस्तेमाल आसानी से किया जा सकता है।
विज्ञापन

कम्फर्ट

5 of 8
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
नई कोना में स्पेस अच्छा है। इसकी सीटें वेंटिलेटेड हैं जो सॉफ्ट होने के साथ आरामदायक भी हैं। इसमें वेंटिलेटर सीटें मिलती हैं। ड्राइवर सीट पर थाई सपोर्ट भी अच्छा दिया गया है। रियर में आर्मरेस्ट मिलता है जहां दो कप या ग्लास रखने की जगह दी गई है। 5 लोगों के बैठने की इसमें जगह दी गई है लेकिन पिछली सीट पर दो ही लोग आराम से बैठ सकते हैं। पीछे बैठने वालों के लिए इसमें लेग रूम और हेडरूम के लिए जगह की कोई किल्लत नहीं होती। लेकिन अगर आपकी हाईट 6 फिट या इससे ज्यादा है तो आपको कोना में दिक्कत आएगी।
विज्ञापन

दम है परफॉर्मेंस में

6 of 8
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
अब बात करते हैं Hyundai कोना की परफॉरमेंस के बारे में। कोना से पहले भी मैंने कई इलेक्ट्रिक गाड़ियों की टेस्ट ड्राइव की है लेकिन उनमे मुझे बहुत ज्यादा पावर का अहसास नहीं हुआ, जबकि कोना इस मामले में कहीं आगे है। हांलाकि कोना की ड्राइव बहुत ही छोटी थी। ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशन सर्किट मैंने इसे चलाया। कोना वाकई पावरफुल है। 160 से 170 kmph की रफ्तार से ड्राइव करने पर भी यह बेहद मजेदार ड्राइविंग का अहसास देती है कही से भी इसमें पावर की कमी महसूस नहीं होती। इसमें लगी 32.9 kwh की बैटरी वाकई दमदार है जिसकी मदद से महज 9 सेकेंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में मदद मिलती है। वही फुल चार्ज होने पर नई Kona इलेक्ट्रिक एसयूवी 452 किलोमीटर तक चलेगी। इस माइलेज को ARAI ने प्रमाणित किया है।चार्जिंग टाइम की करें तो Kona इलेक्ट्रिक DC फास्ट चार्जर से यह सिर्फ 57 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है वही AC लेवल 2 चार्जर से यह 6 घंटे 10 मिनट में फुल चार्ज होती है। कोना रोड पर चिपक कर चलती है जिससे इसकी स्टेबिलिटी बेहतर बनती है। इसमें अलग-अलग ड्राइविंग मोड जैसे ईको+, इको, कंफर्ट और स्पोर्ट दिए गए हैं। आप अपनी जरूरत के हिसाब ड्राइविंग मोड्स को चुन सकते हैं। 
विज्ञापन

जबरदस्त हैंडलिंग

7 of 8
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
कोना की हैंडलिंग आत्मविश्वास कम नहीं होने देती। टर्निंग के दौरान भी कोई दिक्कत नहीं हुई। अचानक और असरदार ब्रेकिंग के मामले में यह मुझे पसंद आई। इसका इलेक्ट्रिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट भी इम्प्रेस करता है। इस छोटी की ड्राइव में कोना इम्प्रेस कर जाती है, जल्द ही कोना का फुल टेस्ट ड्राइव रिव्यू हम आपके लिए लेकर आयेंगे। कंपनी ने  कोना में सेफ्टी फीचर्स का पूरा ध्यान रखा है। इसमें 6-एयरबैग्स, ABS के साथ EBD ,इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट, गाइड लाइन्स के साथ रियर कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गये हैं।
 

 
विज्ञापन

नतीजा

8 of 8
Hyundai कोना ड्राइव - फोटो : Hyundai
इसमें कोई दो राय नहीं है कि अब आने वाला दौर इलेक्ट्रिक गाड़ियों का ही होगा। भारत में जल्द ही हर जरूरत और हर सेगमेंट के लिए गाड़ियां देखने को मिलेंगी। Hyundai कोना एक लाजवाब इलेक्ट्रिक SUV है। इससे लम्बी यात्रा करने की आजादी मिलती है। यह न सिर्फ पावरफुल है बल्कि कई खास फीचर्स से यह लैस भी है। लेकिन इसकी कीमत हमें ज्यादा लगी जिसकी वजह से काफी लोगों की पहुंच से यह बाहर है। लेकिन अगर आपका  बजट कोना को खरीदने का है तो आपके लिए यह एक बेहतर ऑप्शन साबित होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें