Revolt इंटेल प्राइवेट लिमिटेड ने देश की पहली AI-enabled बाइक Revolt RV 400 को पेश किया किया था। और अब इस बाइक की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है। अगर आप इस बाइक को खरीदना चाहते हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग साइट Amazon पर महज 1,000 रुपये में इस बाइक को बुक कर सकते हैं। बाइक की कीमत का खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है, लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे 1.25 लाख रुपये तक लांच कर सकती है।