फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदने जा रहे हैं MG Motor की MG ZS EV SUV, तो यहां पढ़ें पांच जरूरी सवालों के जवाब

Sat, 25 Jan 2020 01:23 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Nitin Gadkari MG ZS EV - फोटो : Social Media
हाल में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई MG ZS EV क्रॉसओवर की अभी तक 2400 से ज्यादा बुकिंग मिल चुकी हैं। जो हाल फिलहाल में लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक कारों की कुल बिक्री से भी ज्यादा है। 20.88 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली ZS EV को सरकार की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। एमजी मोटर ने खुलासा किया है कि एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) भी पांच MG ZS EV क्रॉसओवर खरीदने की तैयारी कर रही है, जिसे टॉप ब्यूरोक्रेट्स और मंत्री इस्तेमाल करेंगे। MG ZS EV की पॉपुलैरिटी के पीछे वजह है कि इसकी खासियतें। हम आपको बता रहे हैं इसे खरीदने की पांच वजहों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
MG ZS EV Euro NCAP Crash Test - फोटो : Euro NCAP

क्या है खास?

MG ZS EV को दो वेरियंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव में लॉन्च किया गया है, जिसमें एक्साइट की कीमत 20.88 लाख रुपये और एक्सक्लूसिव की कीमत 23.58 लाख रुपये है। जिन लोगों ने इसकी एडवांस बुकिंग कराई थी, उन्हें यह एक लाख रुपये डिस्काउंट के साथ खास 19.88 लाख रुपये में दी जाएगी। MG ZS EV में 44.5kWh लिक्विड कूल्ड लीथियम ऑयन बैटरी लगी है, जो 340 किमी की रेंज देती है। वहीं यह कार मात्र 8.5 सेकड में 0 से 100 किमी रफ्तार पकड़ लेती है।

Euro NCAP सेफ्टी रेटिंग में इस कार को फाइव स्टार मिले हैं। यूरो NCAP क्रेश टेस्ट में अडल्ट ऑक्यूपेंसी प्रोटेक्शन में MG ZS EV ने 90 फीसदी स्कोर हासिल किया है। इसके तहत आगे बैठे यात्री और ड्राइवर के लिए यह सुरक्षा काफी है। कार में आने वाले सिटी ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग ने कार को टेस्ट के दौरान सफलता हासिल की। यूरो एनसीएपी ने पुष्टि की है कि टेस्टिंग में बेस मॉडल को इस्तेमाल किया गया था।
 
विज्ञापन

3 of 6
MG ZS EV Charging - फोटो : Social Media

लेकिन दिक्कत क्या है?

कंपनी को लॉन्च से पहले ही 2400 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। लेकिन कंपनी की प्रोडक्शन क्षमता अभी मात्र 150 से 200 यूनिट तक ही है, जिसे मार्च तक बढ़ा कर 300 तक पहुंचाने की योजना है। जिसके चलते गाड़ियों का वेटिंग पीरियड बढ़ कर चार से पांच महीनों तक पहुंच गया है। वहीं इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को फिलहाल मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद और अहमदाबाद में ही लॉन्च किया जाएगा।

4 of 6
MG ZS EV Interior - फोटो : Youtube

कौन सा वेरियंट खरीदना चाहिए?

अगर आप MG ZS EV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आप एक्सक्लूसिव वेरियंट खरीद सकते हैं। इस वेरियंट में लेदर सीट्स के साथ i-SMART EV 2.0 कनेक्टेड कार फीचर्स के साथ डुअल टोन पैनोरैमिक स्काई रूफ, PM 2.5 फिल्टर और छह तरफ से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीटें मिलेंगी। इसके अलावा टॉप वर्जन में रेन सेंसिंग वाइपर्स और पावर फोल्डिंग ORVM मिलेंगे। साथ ही 20.32 सेमी डिस्प्ले के छह स्पीकर, ऑटो हेडलैंप्स और क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलेगा।  
 
जबकि एक्साइट वेरियंट में लेदर अपहोस्ट्री, बटन स्टार्ट, डुअल पैनल सनरूफ, क्रोम डोर हैंडल्स, PM 2.5 एयरफिल्टर, पॉवर ड्राइवर सीट, रेन सेंसिंग वाइपर्स, पॉवर फोल्डिंग मिरर्स, iSmart 2.0 कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी और हीटेड मिरर्स मिलेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
MG ZS EV Rear - फोटो : Social Media

क्या हैं सेफ्टी फीचर्स?

दोनों ही वेरियंट्स में छह एयरबैग्स, ईएसपी, एबीएस के साथ ईबीडी, हिल स्टार्ट, डीसेंट कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), पेडेस्टेरियन वार्निंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिंग प्वाइंट्स, सीटबेल्ट प्रीटेंशनर्स और रिअर फॉग लैंप्स जैसे फीचर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
MG ismart EV 2.0 - फोटो : MG Motor

क्या है स्पेसिफिकेशंस और वारंटी?

इस कार में तीन फेज वाली परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर मिलेगी, जो 44.5kWh बैटरी के साथ आएगी और 143 बीएचपी की पावर और 353 एमएम का टॉर्क देगी। इसका अलावा इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का फीचर मिलेगा। एमजी मोटर का दावा है कि यह बैटरी मात्र 40 मिनट में 50 kW DC के फास्ट चार्जर से 0 से 80 फीसदी तक चार्ज हो जाएगी, वहीं 7 kW एसी चार्जर से चार्जिंग में सात घंटे का वक्त लेगी।   

कंपनी इस गाड़ी की बैटरी पर आठ साल या 1,50,000 लाख किमी की वारंटी ऑफर कर रही है। कंपनी इसके साथ MG eShield कवर दे रही है, जिसमें पांच साल की मैन्यूफैक्चरर वारंटी, पांच तक रोड साइड असिस्टेंस और पांच लेबर सर्विसेज मुफ्त दे रही है। साथ ही तीन साल बाद कंपनी 50 फीसदी की कीमत बायबैक ऑफर दे रही है। इसके अलावा कंपनी मुफ्त में घर या ऑफिस में AC फास्ट चार्जर भी लगाएगी।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें