फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Kona 2023: ह्यूंदै ने पेश की न्यू जेनरेशन कोना सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी, मिले कई पावरट्रेन ऑप्शन

Thu, 22 Dec 2022 01:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Hyundai KONA 2023 - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) ने अपनी न्यू जेनरेशन Kona (कोना) सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए एक ईवी-डिराइव्ड, फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को पेश किया है। नया मॉडल 4 वैरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिसमें ऑल-इलेक्ट्रिक (EV), हाइब्रिड इलेक्ट्रिक (HEV), इंटरनल कंब्शन इंजन (ICE) और एक स्पोर्टी N Line (एन लाइन) शामिल है। ये सभी एक यूनिवर्सल आर्किटेक्चर पर आधारित होंगी और सभी के लिए यूनिक स्टाइल होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
Hyundai KONA 2023 - फोटो : Hyundai
तस्वीरों में, नई Hyundai Kona (ह्यूंदै कोना) बोल्ड स्टाइल के साथ एक बड़ी एसयूवी की तरह दिखती है जिसे अर्बन स्पेस को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। पहले की तुलना में इसकी सड़क पर ज्यादा डायनैमिक मौजूदगी होगी और इसमें एक ड्राइवर-केंद्रित इंटीरियर दिया गया है। इसकी लंबाई 4,355 मिमी है, जो कि ईवी वैरिएंट्स के आधार पर पिछली पीढ़ी से 150 मिमी लंबी है। आउटगोइंग मॉडल की तुलना में इसकी चौड़ाई में 25 मिमी और व्हीलबेस लंबाई में 60 मिमी का इजाफा हुआ है और यह अपनी पिछली डिजाइन आइडेंटिटी को बरकरार रखती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Hyundai KONA 2023 - फोटो : Hyundai
कई पावरट्रेन ऑप्शन
Hyundai Kona ने EV वैरिएंट डिजाइन के साथ शुरुआत की, जिसे बाद में ICE, HEV और N लाइन मॉडल के लिए एडाप्ट किया गया। साझा आर्किटेक्चर के बावजूद, Hyundai का दावा है कि EV, ICE/HE और स्पोर्टी N लाइन मॉडल में खास फ्यूचरिस्टिक स्टाइल होगा। 

4 of 5
Hyundai KONA 2023 - फोटो : Hyundai
डिजाइन की बात करें तो, कोना अपनी खास नोज स्टाइल को बरकरार रखती है और इसमें एक फैला हुआ हॉरिजन्टल लैंप दिया गया है, जो ईवी वैरिएंट पर बंटा हुआ है। यह पैरामीट्रिक पिक्सल का भी इस्तेमाल करती है और ह्यूंदै के लोकप्रिय ईवी लाइनअप से एक विशिष्ट डिजाइन एलिमेंट को आगे बढ़ाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hyundai KONA 2023 - फोटो : Hyundai
अगर इसकी बात की जाए कि वह क्या चीज होगी जो विभिन्न पावरट्रेन वैरिएंट को एक दूसरे से अलग करती है, तो ईवी में इनटेक ग्रिल और रियर बम्पर पर पिक्सेल ग्राफिक डिटेल्स, एक पिक्सेल-प्रेरित 19-इंच अलॉय व्हील डिजाइन, ब्लैक एम्ब्रेसिंग लाइन और वैकल्पिक ब्लैक साइड मिरर और रूफ मिलता है। ICE और HEV में बोल्ड और रग्ड बम्पर और स्किड प्लेट डिजाइन और ब्लैक व्हील आर्क क्लैडिंग है। एन लाइन में वैकल्पिक ब्लैक साइड मिरर और रूफ, एक विंग-टाइप स्पॉइलर, विंग के साइज के बम्पर के साथ ज्यादा आक्रामक फ्रंट और रियर डिजाइन हैं, जो लोअर स्टांस, खास 19-इंच के अलॉय व्हील, ट्विन मफलर और सिल्वर साइड स्कर्ट मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें