फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Ioniq 5: ह्यूंदै मंगलवार को पेश करेगी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर, जानें इसके बारे में 5 अहम बातें

Mon, 19 Dec 2022 03:46 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) Kona Electric SUV के बाद भारत के लिए अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार Ioniq 5 से आधिकारिक तौर पर मंगलवार को पर्दा उठाएगी। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को वैश्विक बाजारों में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। जिसके बाद यह अब भारतीय सड़कों पर जल्द ही दिखाई देगी क्योंकि कार निर्माता ने एलान किया है कि इसके लिए बुकिंग 20 अक्तूबर से शुरू होगी। ह्यूंदै के अगले महीने की शुरुआत में Ioniq 5 लॉन्च करने की उम्मीद है, जिसने 2022 में वर्ल्ड कार ऑफ द ईयर का खिताब जीता था। कोरियाई कार निर्माता द्वारा अगले महीने दिल्ली में आयोजित होने वाले ऑटो एक्सपो 2023 में इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को पेश करने की संभावना है। यहां हम आपको इस ईवी के बारे में कुछ अहम बातें बता रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Ioniq 5 E-GMP (Electric Global Modular Platform) - फोटो : Hyundai
कोरियाई कार निर्माता ने कहा है कि वह भारत के लिए अपना नया EV प्लेटफॉर्म पेश करेगी, जिसका नाम E-GMP (इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) है। Ioniq 5 इस प्लेटफॉर्म पर बनने वाला ह्यूंदै का पहली इलेक्ट्रिक वाहन है। इसे पहले ही वैश्विक बाजारों में पेश किया जा चुका है और यह तकनीकी तौर पर किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 के जैसी ही है। 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
लुक और डिजाइन
इसके लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई Ioniq 5 में काफी फ्यूचरिस्टिक एक्सटीरियर प्रोफाइल देखने को मिलता है। जिसमें स्क्वायर डीआरएल के साथ इसके एलईडी हेडलैम्प, 20-इंच एयरोडायनैमिक-डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स, फ्लश-फिटिंग दरवाजे के हैंडल, पिक्सेलयुक्त एलईडी टेल लाइट्स, एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और एक शार्क-फिन एंटीना शामिल हैं। इसका लुक कंपनी के मौजूदा मॉडल लाइनअप से काफी अलग है, जो इसे पोर्टफोलियो में सबसे सुंदर दिखने वाली कारों में से एक बनाती है। 

4 of 6
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
केबिन और फीचर्स
कार के अंदर डैशबोर्ड पर एक बड़ा कंसोल, इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक-एक स्क्रीन है। अन्य केबिन हाइलाइट्स में दो-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, दूसरी पंक्ति के लिए एक एडजस्टेबल सीट और एक स्लाइडिंग सेंटर कंसोल शामिल हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
मिलेंगे लेवल-2 ADAS फीचर्स
ह्यूंदै अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी IONIQ 5 में 21 Hyundai SmartSense (ह्यूंदै स्मार्टसेंस) लेवल-2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स देगी। इन फीचर्स से Hyundai IONIQ 5 एक स्मार्ट और इंट्यूटिव ड्राइविंग एक्सपीरियंस देगी। ह्यूंदै IONIQ 5 में मिलने वाली ADAS सड़क पर बाधाओं या ड्राइवर की गलतियों का पता लगाने और उसके असर से बचने के लिए कदम उठाएगी। इसके लिए इसमें रडार, सेंसर और कैमरों के साथ ऑटोमैटिक सेंसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। Hyundai SmartSense फ्रंट कैमरा, फ्रंट रडार और रियर रडार जैसे उपकरणों से लैस है। Hyundai IONIQ 5 में नएADAS फंक्शन जैसे - सेफ एग्जिट असिस्ट (SEA) और रियर ऑक्यूपेंट अलर्ट (ROA) शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
बैटरी पैक और अनुमानित कीमत
इंटरनेशनल-स्पेक मॉडल में RWD या AWD दोनों कॉन्फिगरेशन में 58kWh और 72.6kWh बैटरी पैक मिलते हैं। भारतीय बाजार में कौन सा पैक पेश किया जाएगा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। Hyundai Ioniq 5 कोरियाई कार निर्माता का भारत में सबसे महंगा मॉडल बन सकता है। यदि किआ ईवी6 की कीमत से इशारा लिया जाए तो,  कोई संकेत है, तो Hyundai Ioniq 5  की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये से ज्यादा होने की संभावना है। लॉन्च होने पर, Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार EV6 के साथ-साथ वोल्वो XC40 रिचार्ज सहित कई अन्य ईवी को टक्कर देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें