फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyundai Ioniq 5: ह्यूंदै Kona के बाद भारत में ला रही है अपनी दूसरी ईवी, Ioniq 5 की लॉन्च की पुष्टि

Thu, 10 Nov 2022 02:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
Hyundai Motor (ह्यूंदै मोटर) अपने ग्लोबल फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर Ioniq 5 को भारत में जल्द लॉन्च करने का एलान किया है। Hyundai Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार की लॉन्चिंग की घोषणा करके ह्यूंदै भारत में अपने ईवी कारोबार को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है। कोरियाई कार निर्माता ने आधिकारिक तौर पर EV के लॉन्च की पुष्टि करते हुए कहा कि वह भारत के लिए अपना नया EV प्लेटफॉर्म पेश करेगी, जिसका नाम E-GMP (इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म) है। Ioniq 5 इस प्लेटफॉर्म पर बनने वाला ह्यूंदै का पहली इलेक्ट्रिक वाहन है। इसे पहले ही वैश्विक बाजारों में पेश किया जा चुका है और यह तकनीकी तौर पर किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 के जैसी ही है। 
विज्ञापन

2 of 6
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै ने अभी तक आधिकारिक तौर पर Ioniq 5 EV के देश में लॉन्च होने की तारीख का एलान नहीं किया है। हालांकि इसके जल्द ही भारत में पहुंचने की उम्मीद है, क्योंकि इसके अगले साल जनवरी में दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किए जाने की संभावना है। ह्यूंदै मोटर इंडिया के एमडी और सीईओ अनसू किम ने कहा, "भारत में हमारा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अभियान 2019 में भारत की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी Hyundai KONA Electric (ह्यूंदै कोना इलेक्ट्रिक) की लॉन्च के साथ शुरू हुआ। जैसा कि हम गतिशीलता की संभावनाओं और गतिशीलता को चुनौती देना जारी रखते हैं, इनोवेशन की हमारी खोज इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म - ई-जीएमपी में पूरी तरह से दिखाई देती है।" 
विज्ञापन

3 of 6
Hyundai Ioniq 5 E-GMP (Electric Global Modular Platform) - फोटो : Hyundai
ह्यूंदै मोटर ने पहले एलान किया था कि वह 2028 तक भारत में 6 इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। इसे देश में कंप्लीट नॉक डाउन (सीकेडी) मॉडल के रूप में लॉन्च किया जाएगा और यह फर्म के इलेक्ट्रिक ग्लोबल मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म (ई-जीएमपी) पर आधारित होगा। हाल ही में, कार निर्माता ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर Ioniq 5 इलेक्ट्रिक कार को आगामी मॉडलों में से एक के रूप में लिस्ट किया था। ह्यूंदै ने पहले कहा था कि ईवी को 2022 की दूसरी छमाही में देश में लॉन्च किया जाएगा। 

4 of 6
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
लुक और डिजाइन
इसके लुक और डिजाइन की बात करें तो, नई Ioniq 5 में काफी फ्यूचरिस्टिक एक्सटीरियर प्रोफाइल देखने को मिलता है। जिसमें स्क्वायर डीआरएल के साथ इसके एलईडी हेडलैम्प, 20-इंच एयरोडायनैमिक-डिजाइन किए गए अलॉय व्हील्स, फ्लश-फिटिंग दरवाजे के हैंडल, पिक्सेलयुक्त एलईडी टेल लाइट्स, एक इंटीग्रेटेड स्पॉइलर और एक शार्क-फिन एंटीना शामिल हैं। इसका लुक कंपनी के मौजूदा मॉडल लाइनअप से काफी अलग है, जो इसे पोर्टफोलियो में सबसे सुंदर दिखने वाली कारों में से एक बनाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
केबिन और फीचर्स
कार के अंदर डैशबोर्ड पर एक बड़ा कंसोल, इंस्ट्रूमेंट कंसोल और इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक-एक स्क्रीन है। अन्य केबिन हाइलाइट्स में दो-स्पोक फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, दूसरी पंक्ति के लिए एक एडजस्टेबल सीट और एक स्लाइडिंग सेंटर कंसोल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Hyundai Ioniq 5 Electric Crossover SUV - फोटो : Hyundai
बैटरी पैक
इंटरनेशनल-स्पेक मॉडल में RWD या AWD दोनों कॉन्फिगरेशन में 58kWh और 72.6kWh बैटरी पैक मिलते हैं। भारतीय बाजार में कौन सा पैक पेश किया जाएगा, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। ह्यूंदै की इस फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही सामने आएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें