Hydrogen fuel cell vehicles (हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाहनों) को लंबे समय से सक्षम विकल्पों के रूप में जाना जाता है जो पर्यावरण के लिए अच्छे हैं और ड्राइविंग की लागत को कम करने की क्षमता रखते हैं। लेकिन सभी कथित फायदों के बावजूद, इस टेक्नोलॉजी के साथ वाहनों का बड़े पैमाने पर उत्पादन सही मायनों में शुरू नहीं हुआ है। लेकिन BMW (बीएमडब्लू) और Toyota (टोयोटा) अब कथित तौर पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल से चलने वाले नए मॉडल को रोल आउट करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। ऐसी उम्मीद है कि वे अपना पहला मॉडल 2025 की शुरुआत में उतार देंगे।
विज्ञापन
2 of 5
BMW Hydrogen Fuel Cell Car
- फोटो : BMW
बीएमडब्ल्यू के एक अधिकारी ने निक्केई एशिया को दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि जर्मन वाहन निर्माता हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाहनों के स्पष्ट फायदे देख रहे हैं, खासकर बड़ी एसयूवी के मामले में। और टोयोटा एक भागीदार के लिए सबसे स्पष्ट विकल्प हो सकता है क्योंकि जापानी वाहन निर्माता 1990 के दशक की शुरुआत से यह टेक्नोलॉजी विकसित कर रहे हैं। बीएमडब्ल्यू के सेल्स चीफ पीटर नोटा ने कहा, "हमारे पास टोयोटा के साथ काम करने वाली विभिन्न परियोजनाएं हैं। हम देखते हैं कि हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी विशेष रूप से बड़ी एसयूवी के लिए प्रासंगिक है।"
विज्ञापन
3 of 5
BMW Hydrogen Fuel Cell Car
- फोटो : BMW
हालांकि इसके मॉडल के डिटेल्स का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है, बीएमडब्ल्यू ने पिछले साल म्यूनिख मोटर शो में iX5 हाइड्रोजन कॉन्सेप्ट वाहन को पेश किया था और एक खास संख्या में उत्पादन जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है।
4 of 5
BMW Hydrogen Fuel Cell Car
- फोटो : BMW
बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (BEV) के मुकाबले फ्यूल सेल वाहनों के ज्यादा फायदे होते हैं। इस मामले में कि उनमें से ज्यादातर बेहतर रेंज प्रदान करते हैं और उनमें ईंधन बहुत जल्दी भरा जा सकता है। नई टेक्नोलॉजी वाली कारों को वैश्विक खरीदारों के बीच ज्यादा लोकप्रिय बनाने में ये दोनों पहलू महत्वपूर्ण हैं।
इसके अलावा, यह दावा किया जाता है कि परिवेश का तापमान हाइड्रोजन फ्यूल सेल वाहन की ड्राइविंग रेंज को प्रभावित नहीं करता है जैसा कि यह एक इलेक्ट्रिक वाहन को करता है।