महानगरों में वाहनों की बढ़ती संख्या सिर्फ सड़कों पर बढ़ती ट्रैफिक की समस्या का कारण ही नहीं हैं। यह शहरों में पार्किंग की समस्या को भी पैदा करती हैं। पार्किंग की जगह सीमित रहने और गाड़ियों की संख्या बढ़ती रहने से लोग घर के बाहर खुले में ही वाहन पार्क करने को मजबूर होते हैं। ऐसी स्थिति में अगर कार को सुरक्षित तरीके से पार्क नहीं किया जाता है ,तो वाहन चोरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। आजकल बाजार में बिकने वाली कारें काफी मॉडर्न फीचर्स के साथ आती हैं। इन लेटेस्ट फीचर्स में फिंगरप्रिंट भी शामिल है। इसकी पहचान किए बगैर कार अपनी जगह से हिलेगी भी नहीं।
अगर आपकी कार में ये मॉडर्न फीचर्स नहीं तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि आप अपनी कार में एंटी थेफ्ट फीचर्स को शामिल कर सकते हैं। जिसमें बहुत कम पैसे खर्च होते हैं और आप अपनी कार की सुरक्षा बढ़ाकर अपनी टेंशन को कम सकते हैं। यहां हम आपको कुछ अहम टिप्स दे रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपको अपने वाहन को सुरक्षित रखने में मदद मिलेगी। और कार चोरी की संभावनाओं को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 9
Kill Switch
- फोटो : iStock
किल स्विच
Kill (किल) स्विच यह एक जबरदस्त टेक्नोलॉजी है। इसमें एक तार होता है, जिसे कार के इंजन और इग्निशन के बीच इंस्टॉल किया जाता है। जब तक इसे ऑफ न किया जाए, यह कार के भीतर इलेक्ट्रिक फंक्शन को बंद कर देता है जिससे आपकी कार स्टॉर्ट नहीं हो सकती है। इसको ऑन या ऑफ करने का तरीका और जगह सिर्फ कार के मालिक को ही पता होती है। इसलिए अगर चोर कार के अंदर घुसने में कामयाब हो भी जाए, तो वह आपकी कार को स्टार्ट नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 9
Car Immobilizer
- फोटो : iStock
इमोबिलाइजर
यह फीचर्स अब लगभग सभी नई कारों में देखने को मिलता है। यह काफी कारगर सिस्टम माना जाता है। इसमें कार सिर्फ अपनी ही चाबी से स्टार्ट होती है। क्योकिं इमोबिलाइजर एक चिप के जरिए काम करता है। अगर कोई आपकी कार को किसी दूसरी चाबी से स्टार्ट करने की कोशिश करेगा, तो कार स्टार्ट ही नहीं होगी।
4 of 9
Car GPS
- फोटो : For Reference Only
जीपीएस लगवाएं
आपके पास कोई भी कार हो, सबसे पहले यह सुनिश्चित करें कि उसमें एक जीपीएस यानी ग्लोबल पोजिशिनिंग सिस्टम (GPS) लगा हुआ हो। इस डिवाइस को लगाकर आप अपनी कार को सुरक्षित बना सकते हैं। जीपीएस एक मैग्नेटिक ट्रिप होती है। इसमें एक सिम स्लॉट और बैटरी होती है, जिसे रिचार्ज और चार्ज करना होता है। फिर इसे आसानी से फोन से कनेक्ट किया जा सकता है। जीपीएस की मदद से आप हमेशा अपनी कार की लोकेशन को ट्रेक कर सकते हैं। अगर आप कार को कहीं पार्क करके उससे दूर जा रहे हैं तो उस स्थिति में भी आप कार पर नजर बनाए रख सकेंगे।
जीपीएस आधारित कई तरह की डिवाइस बाजार में उपलब्ध हैं जिनकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है। जीपीएस डिवाइस को कार में ऐसी जगह लगावाएं जहां किसी की नजर ना पड़े। अगर कोई कार लेकर भागने की कोशिश करेगा, तो आपको फोन पर इसका अलर्ट मिल जाएगा। जिससे आप आसानी से अपनी कार को ट्रैक कर सकेंगे। इतना ही नहीं, जीपीएस की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस आसानी से कार को खोज सकती है। और चोर भी पुलिस की गिरफ्तर में आ जाते हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Car Central Locking
- फोटो : iStock
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम
सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम वैसे तो कार में इनबिल्ट होता। लेकिन जिन कार में सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम नहीं है, वो बाजार से इसे लगवा सकते हैं। यह एक ऐसा सुरक्षा फीचर है जो कार चोरी को होने से बचाने में काफी हद तक मदद कर सकता है। रिमोट से चलने वाले इस सिस्टम के जरिए, आप कार को दूर से ही एक बटन दबाकर लॉक या अनलॉक कर सकते हैं। कार के साथ यदि कोई दूसरा शख्स छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है तो यह सिस्टम अलार्म बजाकर वाहन मालिक को अलर्ट कर देता है। बाजार में इस सिस्टम को लगवाने की कीमत दो हजार रुपये से शुरू होती है।
विज्ञापन
6 of 9
Car Steering Lock
- फोटो : iStock
स्टीयरिंग लॉक
स्टीयरिंग लॉक कार की स्टीयरिंग को लॉक कर देता है। यानी जब तक स्टीयरिंग लॉक लगी हुई है, तब तक कोई दूसरा व्यक्ति कार को ड्राइव करना तो दूर, स्टीयरिंग को हिला भी नहीं सकता है। अगर कोई आपकी कार को चुराने की कोशिश में कार का दरवाजा खोलने में कामयाब हो भी जाए, तब भी वह कार चोरी नहीं कर पाएगा। बाजार में स्टीयरिंग लॉक को लगवाने का खर्च 1000 रुपये से शुरू होता है।
विज्ञापन
7 of 9
Car Gear Lock
- फोटो : iStock
गियर लॉक
स्टीयरिंग लॉक को जब गियर लॉक के साथ लगाया जाता है तो ये और भी ज्यादा कारगर साबित होता है। गियर लॉक कार के गियरबॉक्स को लॉक कर देता है। यानी बिना गियर लॉक को हटाए कोई भी व्यक्ति कार को नहीं चला सकेगा। इस तरह यह फीचर आपकी कार की सुरक्षा को बढ़ाता है। यह उपकरण बाजार में लगवाई जा सकती है, जिसकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है।
8 of 9
Car Tyre Lock
- फोटो : iStock
टायर लॉक
स्टीयरिंग लॉक और गियर लॉक की तरह ही कार के टायर को भी लॉक किया जा सकता है। टायर लॉक एक बहुत ही फायदेमंद चीज है। इसे खड़ी कार के टायर के बीच में डालकर लॉक कर दिया जाता है। जिसके बाद कोई कार को आगे नहीं बढ़ा सकता। बाजार में यह आसानी से उपलब्ध है। जिसकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होती है।
सुरक्षित पार्किंग
हालांकि पार्किंग की समस्या कार मालिक की टेंशन को बढ़ाते हैं। लेकिन फिर भी कोशिश कीजिए की जहां तक हो सके अपनी कार को हमेशा सेफ जगह पार्क करें। अगर ऑथराइज्ड पार्किंग में कार पार्किंग नहीं कर रहे हैं तो, ऐसी जगह पार्क करने की कोशिश करें जहां सीसीटीवी कैमरे लगे हों या फिर आसपास कोई दुकान या चलह पहल हो। पूरी रात पार्किंग करनी हो तो सुरक्षित पार्किंग में ही खड़ी करें। अगर कॉलोनी में गाड़ियां पार्क होती हैं तो सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। इसके साथ ही रातभर उनपर नजर रखने के लिए चौकीदार रखें।