How To Increase Your Car Mileage: एक नई कार खरीदते समय ग्राहक सेफ्टी, फीचर्स, परफॉर्मेंस जैसी कई चीजों को ध्यान में रखते हैं। लेकिन भारतीय खरीदार माइलेज को सबसे ज्यादा तवज्जो देते हैं, यह कहना गलत नहीं होगा। हर कोई अपनी कार से ज्यादा माइलेज हासिल करना चाहता है। ईंधन की बढ़ी कीमतें बजट को प्रभावित करती हैं। ऐसे में अगर आप अपनी मौजूदा कार के माइलेज को बढ़ा सकते हैं तो यह एक बड़ी उपलब्धि होगी। कारों में अक्सर माइलेज की समस्या देखी जाती है। कई बार लोग कम जानकारी के कारण या कहें फैशन के चक्कर में अपनी कार के साथ ऐसे प्रयोग कर बैठते हैं, जिससे कार की माइलेज पर बुरा असर होता है। यहां हम आपको कुछ समझदारी भरे आसान टिप्स बता रहे हैं। जिन्हें अपनाकर आप अपनी कार की माइलेज को 20 फीसद तक बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
crash guard
- फोटो : Social Media
कार बंपर क्रैश गार्ड
कार को फैशनेबल बनाने या देखा-देखी में कम जानकारी के कारण कई बार लोग अपनी कार में ऐसी एक्सेसरीज लगवा देते हैं, जिससे कार की माइलेज पर बुरा असर होता है। इसमें सबसे आम है हैवी प्रोटेक्शन ग्रिल। नई कार खरीदने पर लोग उसके फ्रंट में हैवी प्रोटेक्शन ग्रिल लगवा लेते हैं। इसके पीछे समझदारी यह होती है कि वह अपनी कार को ज्यादा सुरक्षित करना चाहते हैं। लेकिन ऐसा करने पर लेने के देने पड़ सकते हैं। कार में हैवी प्रोटेक्शन ग्रिल लगवा लेने से कई तरह की दिक्क्तें होती हैं जिनमें एयर बैग का ना खुलना भी शामिल है। इसके अलावा कार का माइलेज भी काफी कम हो जाता है। यानी किसी दुर्घटना की स्थिति में कार के एयरबैग्स ही न खुलें तो, यह आपकी सुरक्षा से खिलवाड़ होगा।
विज्ञापन
3 of 5
Car Spoiler
- फोटो : Unsplash
स्पॉइलर
आपने आमतौर पर स्पॉइलर को स्पोर्ट्स कारों में ही देखा होगा। ये कार को स्टेबल बनाते हैं, ताकी वे रोड पर हिले नहीं और तेज रफ्तार से चलने पर भी उनका संतुलन बना रहे। अगर आप आम कारों में स्पॉइलर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे कार के एरोडायनेमिक डिजाइन पर बुरा असर पड़ता है, जिससे कार के इंजन को चलने में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है। इससे कार का माइलेज कम हो जाता है। इसलिए अगर आपने भी अपनी कार में स्पॉइलर लगवाया है तो उसे तुरंत ही निकलवा देना चाहिए।
4 of 5
Customized Tyre
- फोटो : Social Media
फैशनेबल कस्टमाइज्ड टायर्स
कई बार देखा जाता है कि लोग अपनी कार में कंपनी फिटेड टायर्स को हटवा कर फैशनेबल कस्टमाइज्ड चौड़े टायर्स लगवा लेते हैं। इससे कार की ग्रिप तो बढ़ जाती है लेकिन साथ ही कार के इंजन पर दबाव बढ़ जाता है। जिससे कार की माइलेज अपने आप कम होने लगती है। आमतौर पर लोग कंपनी फिटेड टायर्स का ही इस्तेमाल करते हैं, ये कम चौड़े होते हैं साथ ही इनका वजन भी कस्टमाइज्ड टायर्स की तुलना में काफी कम होता है। ऐसे में ये इंजन पर काफी कम दबाव डालते हैं जिससे माइलेज सामान्य बना रहता है।
हैवी रूफ रेल्स
आपने एसयूवी वाहनों में हैवी रूफ रेल्स देखा होगा। इनमें यात्रा के दौरान ढेर सारा सामान लादा जा सकता है। हालांकि लोग अब छोटी कारों में भी इन्हें बाजार से खरीदकर लगवाने लगे हैं। लेकिन ये इंजन पर दबाव डालते हैं जिससे माइलेज काफी कम हो जाता है। ऐसे में आपको छोटी कारों में हैवी रूफ रेल्स नहीं लगवानी चाहिए।