कुछ लोग कार को एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली मशीन समझ सकते है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह उनके जुनून की मशीन होती है। कार कई उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वाकांक्षी उत्पाद है। यही एक कारण है कि कई लोग मौजूदा वाहन की लाइफ खत्म होने से पहले ही अपनी कारों को अपग्रेड करने का विकल्प चुनते हैं। हालांकि, किसी पुरानी कार को बेचते समय उसका सही मूल्य हासिल करना एक मुश्किल काम साबित हो सकता है और यह इसका अनुभव भी हर लोगों के लिए अलग होता है। यदि आप अपनी पुरानी कार बेचने की योजना बना रहे हैं, लेकिन सोच रहे हैं कि वाहन का सर्वोत्तम मूल्य कैसे हासिल करें, तो यहां हम आपको कुछ आसान और उपयोगी टिप्स दे रहे हैं जिससे आपको फायदा हो सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
For Reference Only
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले कि आप अपनी पुरानी कार बेचने के बारे में सोचना शुरू करें, हमेशा कुछ उपयोगी और आसान टिप्स पर ध्यान दें, जो आपको वाहन को बिक्री के लिए ठीक से तैयार करने में मदद करेंगे। इन टिप्स का पालन करने से आप पुरानी कार को बेचकर कितना पैसा निकाल सकते हैं, इसमें बड़ा बदलाव आ सकता है।
विज्ञापन
3 of 8
कार की सर्विस समय पर करवाएं
- फोटो : सोशल मीडिया
कार की सर्विस हमेशा समय पर कराएं
कार की समय पर सर्विसिंग न सिर्फ गाड़ी की सेहत के लिए अच्छी होती है बल्कि उसकी रीसेल वैल्यू बढ़ाने में भी मदद करती है। कार की रेगुलर सर्विसिंग और रखरखाव में ऑयल बदलवाना, जरूरी फ्लूइड रीफिल कराना, टायर रोटेशन, ब्रेक रिप्लेसमेंट जैसी कई चीजें शामिल होती हैं। यह कार को स्मूद तरीके से चलाने में सक्षम बनाता है, जो हमेशा बढ़िया रीसेल वैल्यू प्रदान करता है।
4 of 8
सर्विस सेंटर
- फोटो : For Reference Only
सर्विस का रिकॉर्ड रखें
समय पर सर्विसिंग का चयन करके हमेशा सुनिश्चित करें कि कार सबसे अच्छी स्थिति में है। इसके अलावा, सुनिश्चित करें कि आप कार के व्यापक सर्विस हिस्ट्री का रिकॉर्ड रखें। यह बिक्री के दौरान कार के रीसेल वैल्यू को बढ़ाने में मदद करता है। कार के सर्विस शेड्यूल को बनाए रखना वाहन को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है कि यह सुचारू रूप से चले। सर्विस रिकॉर्ड रखना वाहन के उचित दस्तावेजीकरण का हिस्सा है। आपको जिन अन्य दस्तावेजों को ध्यान से रखना चाहिए उनमें टाइटल दस्तावेज, रसीदें और अन्य कागजी कार्रवाई शामिल हैं जो बिक्री के लिए प्रासंगिक हो सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 8
कार की धुलाई
- फोटो : For Reference Only
कार को साफ रखें
कार को साफ रखना बुनियादी रखरखाव है जिसे आपको करना होगा। इससे न सिर्फ कार अच्छी दिखती है बल्कि रीसेल वैल्यू भी बढ़ जाता है। एक साफ कार का मूल्य हमेशा गंदी कार से ज्यादा होता है। कार की साफ-सफाई बनाए रखना इसे संभावित खरीदारों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाता है। कार को साफ रखने के लिए समय-समय पर धुलाई, वैक्सिंग और जरूरत पड़ने पर इसे ढककर रखना जरूरी है। यह कार को धूल और अन्य हानिकारक चीजों से बचाता है।
विज्ञापन
6 of 8
कार की मरम्मत
- फोटो : For Reference Only
छोटी-मोटी मरम्मत कराएं
कार की रीसेल वैल्यू बढ़ाने के लिए उस पर किसी भी छोटे-मोटो नुकसान या खरोंच को ठीक कराएं। यदि आपकी कार की बॉडी पर कोई छोटी खरोंच या डेंट है, तो इसे बेचने से पहले उन्हें ठीक करने की सलाह दी जाती है। आप कार के उन हिस्सों या पैनलों को बदलने के बारे में सोच सकते हैं जो कभी बेहतर हुआ करते थे। मिसाल के लिए, घिसे हुए टायरों या ब्रेकों को नए टायरों से बदलने से रीसेल वैल्यू में बढ़ोतरी होती है।
विज्ञापन
7 of 8
Car cabin
- फोटो : For Reference Only
केबिन का ख्याल रखें
एक ग्राहक न सिर्फ कार के बाहरी हिस्से की जांच करता है बल्कि खरीदारी का फैसला लेने से पहले केबिन की भी सावधानीपूर्वक जांच करता है। यदि आप अपनी पुरानी कार बेच रहे हैं तो संभावित खरीदार को प्रभावित करने के लिए एक साफ सुथरा केबिन होना जरूरी है। केबिन के अंदर बढ़िया खुशबू बनाए रखना जरूरी है। इसके लिए आपको कालीन और अपहोलस्ट्री सहित वाहन के अंदरूनी हिस्से को नियमित रूप से साफ करना चाहिए। वैक्यूम क्लीनर की मदद से कार के केबिन की गंदगी को हटाएं है जो बुरी गंध पैदा कर सकते हैं। अपनी कार की महक को अच्छा बनाए रखने के लिए केबिन एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल करने की कोशिश करें।
Car Infotainment System
- फोटो : For Reference Only
टेक्नोलॉजी अपग्रेड करें
ब्लूटूथ ऑडियो स्ट्रीमिंग सिस्टम, रियर-व्यू कैमरा या नेविगेशन के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल करने से कार संभावित खरीदारों के लिए ज्यादा आकर्षक बन सकती है। इसलिए, कार को बेचने से पहले उसका व्यापक मूल्य बढ़ाने के लिए, उसे ऐसे फीचर्स के साथ अपग्रेड करने के बारे में सोचें।