Fastag Annual Pass
- फोटो : Amar Ujala
क्या है यह नया फास्टैग वार्षिक पास
एनएचएआई द्वारा पेश किया गया FASTag (फास्टैग) वार्षिक पास की कीमत 3,000 रुपये रखी गई है और यह एक साल तक वैध रहेगा। यह पास खासतौर पर निजी कार, जीप और वैन जैसे नॉन-कमर्शियल (गैर-व्यावसायिक) वाहनों के लिए है। इस पास के जरिए या तो आप 200 बार मुफ्त यात्रा कर सकते हैं या फिर 1 साल की वैधता तक इसका फायदा उठा सकते हैं। जो पहले खत्म हो जाए, वही लागू होगा।
हालांकि, यह सुविधा केवल चुनिंदा नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर ही लागू होगी।
यह भी पढ़ें - Guinness World Record: लुसिड ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में तय की 1,205 किमी की दूरी