राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोग देश में सबसे ज्यादा प्रदूषण झेलने को मजबूर हैं। हवा की गुणवत्ता खराब होने से पूरे दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की चादर छा गई है। इस तरह की हवा को सेहत के लिए कई प्रकार से हानिकारक माना जा रहा है। आपकी कार और स्कूटर इस प्रदूषण के लिए कितने जिम्मेदार हैं?
साल का वह समय फिर आ गया है जब दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) विषाक्त स्तर तक बिगड़ जाता है। पराली जलाने से लेकर मौसम की स्थिति तक - ऐसे कई कारक हैं जो प्रदूषण के स्तर को बढ़ाने में भूमिका निभाते हैं। और राजधानी शहर की वाहन आबादी भी इस समग्र गंभीर स्थिति में अपना योगदान देती है। लेकिन यह कितना है?
विज्ञापन
2 of 8
वायु प्रदूषण
- फोटो : Freepik
क्या कहते हैं सर्वे
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रॉपिकल मीटियोरोलॉजी (IITM) पुणे द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन के मुताबिक, दिल्ली में वाहन यहां के कुल प्रदूषण में लगभग 14 प्रतिशत का योगदान करते हैं। इसकी तुलना में, अध्ययन में पाया गया कि पराली जलाने से सिर्फ 1.3 प्रतिशत से 2.4 प्रतिशत ही प्रदूषण होता है। कुल प्रदूषण का 32 प्रतिशत से 44 प्रतिशत हिस्सा ऐसे स्रोतों से होता है, जिनके बारे में अभी तक पता नहीं है। लेकिन क्या इससे सभी वाहनों को दोषमुक्त करार दिया जा सकता है? जानकार कहते हैं, बिल्कुल भी नहीं।
विज्ञापन
3 of 8
दिल्ली ट्रैफिक
- फोटो : PTI
दिल्ली के प्रदूषण स्तर में आपका वाहन कितना योगदान दे रहा है?
दिल्ली में 15 साल से ज्यादा पुराने पेट्रोल वाहन और 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहन प्रतिबंधित हैं। इसका मतलब है कि ज्यादातर BS3 और कई BS4 वाहन शहर की सीमा के भीतर चलाने के लिए अवैध हैं। और यह अच्छी बात हो सकती है।
4 of 8
दिल्ली वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
कार से कितना होता है उत्सर्जन
BS3 डीजल वाहन में कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन की अधिकतम मात्रा 0.64 ग्राम/किमी, नाइट्रस ऑक्साइड उत्सर्जन की अधिकतम मात्रा 0.50 ग्राम/किमी और हाइड्रो कार्बन+नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन की अधिकतम मात्रा 0.56 ग्राम/किमी होती है। वहीं, BS6 डीजल वाहन में कार्बन मोनोऑक्साइड उत्सर्जन की अधिकतम मात्रा 0.50 ग्राम/किमी, नाइट्रस ऑक्साइड उत्सर्जन की अधिकतम मात्रा 0.06 ग्राम/किमी और हाइड्रो कार्बन+नाइट्रोजन ऑक्साइड उत्सर्जन की अधिकतम मात्रा 0.17 ग्राम/किमी होती है। इसे और सरल भाषा में कहें तो, पेट्रोल से चलने वाली कार में आमतौर पर प्रति किलोमीटर 145 ग्राम CO2 होता है और डीजल इंजन वाली कारों के लिए यह आंकड़ा लगभग 165 ग्राम CO2 प्रति किलोमीटर होता है।
विज्ञापन
5 of 8
Electric Car
- फोटो : Freepik
इसकी तुलना में, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) में शून्य उत्सर्जन होता है। और यही एक मुख्य कारण है कि बैटरी से चलने वाले मोबिलिटी विकल्पों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बेशक, आलोचकों का तर्क है कि ईवी की उत्पादन प्रक्रिया पारंपरिक वाहनों के निर्माण की तुलना में कहीं ज्यादा प्रदूषणकारी है।
विज्ञापन
6 of 8
दिल्ली वायु प्रदूषण
- फोटो : अमर उजाला
दोपहिया वाहन से कितना होता है उत्सर्जन
इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन भी तेजी से स्वीकार्यता हासिल कर रहे हैं। और यह अच्छा संकेत हो सकता है क्योंकि पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों को कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन और वाष्पशील कार्बनिक कंपाउंड्स के उत्सर्जन के लिए दोषी ठहराया जाता है। जबकि पेट्रोल से चलने वाला स्कूटर आम तौर पर प्रति किलोमीटर 175 ग्राम CO2 उत्सर्जित करता है, इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक के लिए यह आंकड़ा लगभग शून्य है।
विज्ञापन
7 of 8
Electric Scooter
- फोटो : Greaves Electric
कौन कर रहा हवा प्रदूषित?
डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक रविवार को हवा में वाहनों के धुएं से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 13.028 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.208 फीसदी रही। वहीं शनिवार को पराली के धुएं की प्रदूषण में हिस्सेदारी 5.5023 फीसदी रही।
ईवी को अपनाने का समय आ गया?
इसलिए अगर आप दिल्ली में रह रहे हैं, तो अब समय आ गया है कि आप इलेक्ट्रिक वाहन को अपना सकते हैं। हालांकि, हवा की गुणवत्ता की स्थिति सबसे महत्वपूर्ण है। हालांकि आपको इलेक्ट्रिक मोबिलिटी विकल्पों की ओर रुख करना चाहिए या नहीं, यह आपके बजट, ईवी चार्जिंग ऑप्शन और उपलब्ध विकल्पों जैसे विभिन्न कारकों पर निर्भर करेगा।