फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda X-ADV 750: होंडा की नई एडवेंचर स्कूटर X-ADV 750 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Wed, 21 May 2025 01:19 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) ने अपनी नई एडवेंचर स्टाइल स्कूटर Honda X-ADV 750 को भारत में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
1 of 4
2025 Honda X-ADV 750 - फोटो : HMSI
होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया (HMSI) ने अपनी नई एडवेंचर स्टाइल स्कूटर Honda X-ADV 750 को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये रखी गई है। खास बात ये है कि इस स्कूटर का नाम साल 2022 में पेटेंट कराया गया था, लेकिन अब इसका लॉन्च होना थोड़ा चौंकाने वाला है। यह एक मैक्सी-स्कूटर है, जिसकी डिजाइन और फीचर्स एडवेंचर टूरर मोटरसाइकिल्स से प्रेरित हैं। इस स्कूटर की बुकिंग अब बिगविंग डीलरशिप्स पर शुरू हो चुकी है और इसकी डिलीवरी जून से शुरू होने वाली है।

यह भी पढ़ें - Elon Musk: एलन मस्क ने कहा कि वह कम से कम अगले पांच वर्षों तक संभालेंगे टेस्ला की कमान, बने रहेंगे सीईओ

यह भी पढ़ें - Traffic Challan: भारत में हर दूसरे वाहन पर एक चालान! साल 2024 में ₹12,000 करोड़ के जुर्माने, 75% अब भी बकाया
विज्ञापन

2 of 4
2025 Honda X-ADV 750 - फोटो : HMSI
भारत में प्रीमियम स्कूटर मार्केट में हलचल
हाल के दिनों में भारत के प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में कई नई एंट्री देखने को मिली हैं। यामाह ने जहां Aerox 155 स्पोर्ट्स स्कूटर लॉन्च किया है, वहीं BMW Motorrad (बीएमडब्ल्यू मोटोराड) ने C 400GT जैसे हाई-एंड स्कूटर को पेश किया है। इससे यह साफ होता है कि भारतीय स्कूटर मार्केट अब सिर्फ कम्यूटर रेंज तक सीमित नहीं रह गया। बल्कि अब इसमें भी प्रीमियम सेगमेंट की मांग बढ़ रही है।

दमदार परफॉर्मेंस और एडवांस इंजन
Honda X-ADV में 745cc का ट्विन-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,250 rpm पर 54 bhp की पावर और 4,750 rpm पर 68 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है, जो कि अफ्रीका ट्विन बाइक जैसा ही है। इसका मतलब है कि इसमें बाइक जैसा पावर और स्कूटर जैसी सुविधा दोनों का कॉम्बिनेशन मिलेगा।

यह भी पढ़ें - Mahindra Bolero Bold Edition: महिंद्रा ने लॉन्च की नई बोलेरो और बोलेरो नियो बोल्ड एडिशन, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन

3 of 4
2025 Honda X-ADV 750 - फोटो : HMSI
एडवेंचर के लिए तैयार डिजाइन और फीचर्स
X-ADV को खासतौर पर अलग-अलग तरह के रास्तों के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें नकल गार्ड्स, 5-लेवल की एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, स्पोक व्हील्स, और ड्यूल-स्पोर्ट टायर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही इसमें होंडा सिलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) भी मिलता है, जो राइडिंग के दौरान बेहतर ग्रिप और सुरक्षा देता है।

राइडिंग मोड्स और टेक्नोलॉजी का मेल
इस स्कूटर में राइड-बाय-वायर थ्रॉटल तकनीक दी गई है जो चार डिफॉल्ट राइडिंग मोड्स - स्टैंडर्ड, स्पोर्ट, रेन और ग्रेवल को सपोर्ट करता है। हर मोड पावर डिलीवरी, इंजन ब्रेकिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल को अलग तरीके से सेट करता है। इसके अलावा एक यूजर मोड भी दिया गया है, जिसे राइडर अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकता है।

यह भी पढ़ें - Ganga Expressway: यूपी ने रचा इतिहास, गंगा एक्सप्रेसवे पर 24 घंटे में बना डाले कई वर्ल्ड रिकॉर्ड
विज्ञापन

4 of 4
2025 Honda X-ADV 750 - फोटो : HMSI
फीचर्स की भरमार
Honda X-ADV में टेक्नोलॉजी की भरमार है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी वाला 5-इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्ट की सिस्टम, होंडा स्मार्टफोन वॉयस कंट्रोल, सीट के नीचे 22 लीटर का स्टोरेज स्पेस, स्टेप-अप सीट, 1.2 लीटर ग्लव बॉक्स, USB चार्जिंग पोर्ट और सेंटर स्टैंड दिया गया है।

कलर ऑप्शन और उपलब्धता
भारत में यह स्कूटर केवल दो रंगों में ही उपलब्ध है। जिसमें पर्ल ग्लेर व्हाइट और ग्रेफाइट ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं। इसके दमदार लुक्स, एडवेंचर फील और हाई-टेक फीचर्स इसे एक अलग ही लेवल का प्रीमियम स्कूटर बनाते हैं। 

यह भी पढ़ें - Car Parking: 'पहले पार्किंग दिखाओ, फिर गाड़ी खरीदो', महाराष्ट्र सरकार का नया नियम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें