फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda SUV: क्रेटा को मिलेगी कड़ी चुनौती, होंडा ला रही है मिड-साइज एसयूवी, जानें लॉन्च डिटेल्स

Thu, 27 Apr 2023 03:12 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Honda SUV - फोटो : For Reference Only
जापानी कार निर्माता Honda (होंडा) ने हाल ही में भारतीय बाजार से WR-V, Jazz हैचबैक और Amaze और City सेडान के डीजल वर्जन को बंद कर दिया है। कंपनी सिर्फ अमेज पेट्रोल और सिटी सेडान को पेट्रोल और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ बेच रही है। बिक्री को बढ़ाने के लिए होंडा दिवाली से पहले त्योहारी सीजन के दौरान देश में एक नई मिड-साइज की एसयूवी लॉन्च करेगी। इनका ग्लोबल डेब्यू जून 2023 में होने वाला है। 
विज्ञापन

2 of 6
Honda SUV Teaser - फोटो : For Reference Only
ये होगा नाम?
रिपोर्ट के मुताबिक, इसका नाम नई Honda Elevate (होंडा एलिवेट) होगा, क्योंकि होंडा ने यह नाम भारतीय बाजार में पहले ही रजिस्टर हो चुका है। नई एसयूवी को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि नई होंडा एसयूवी की स्टाइल CR-V (सीआर-वी) और HR-V (एचआर-वी) से प्रेरित होंगी। ये कारें चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बेची जाती हैं। नई एसयूवी को ब्रांड के ग्लोबल एसयूवी लाइन-अप में डब्ल्यूआर-वी और एचआर-वी के बीच पोजिशन किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
Honda HR-V RS - फोटो : For Reference Only
इंजन पावर
नई होंडा एसयूवी को पांचवीं पीढ़ी के सिटी प्लेटफॉर्म पर डिजाइन और विकसित किया जाएगा। इससे पता चलता है कि एसयूवी पेट्रोल के साथ-साथ हाइब्रिड पावरट्रेन के अनुकूल होगी। इसमें वहीं 1.5-लीटर 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा जो सिटी सेडान में इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 121bhp का पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और सीवीटी दोनों ऑटोमैटिक गियरबॉक्स विकल्प मिलेंगे।

4 of 6
Honda HR-V - फोटो : For Reference Only
स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक
सिटी हाइब्रिड की तरह, नई होंडा एसयूवी में भी एक स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक वाला 1.5-लीटर एटकिसन साइकिल इंजन मिलेगा, जिसका नाम e:HEV (ई:एचईवी) है। यह पावरट्रेन विकल्प दो इलेक्ट्रिक मोटर्स के साथ आएगा। हाइब्रिड सेट-अप में, पेट्रोल इंजन 98bhp का पावर जेनरेट करता है और इलेक्ट्रिक असिस्टेंस से यह 109bhp का पावर जेनरेट करता है। इसका कंबाइंड टॉर्क आउटपुट 253Nm है।
विज्ञापन

5 of 6
Honda City RS - फोटो : For Reference Only
टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी?
खबरों की मानें तो इस SUV में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है जो थाईलैंड में City RS में इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 5500rpm पर 120bhp और 2000-4500rpm पर 173Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस पावरट्रेन को 7-स्पीड कंटीन्यूअस वेरिएबल ट्रांसमिशन या CVT से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda HR-V RS - फोटो : For Reference Only
कैसे होंगे फीचर्स
नई SUV में कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और ऑटो हाई-बीम जैसे फीचर्स के साथ ADAS टेक्नोलॉजी भी हासिल होगी। इस एसयूवी में 360 डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट्स का पता लगाने के लिए होंडा का लेन वॉच सिस्टम, 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, ESC, VSM, हिल लॉन्च असिस्ट और एक इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक भी मिलेगा। बड़ा बदलाव इंटीरियर के रूप में आएगा, क्योंकि इसमें बिल्कुल नया और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें