फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda Activa 125 आज होगा लांच, मिलेगा BS-6 इंजन

Wed, 12 Jun 2019 10:33 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Honda Activa 6G - फोटो : Google
भारत में अब BS-6 इंजन वाले वाहनों के लांच होंडा का सिलसिला शुरू हो चुका है। होंडा 2 व्हीलर्स इंडिया भी आज दिल्ली में अपना नया BS-6 टू-व्हीलर लांच करने जा रही है। माना जा रहा है कि यह एक्टिवा 6G  हो सकता है। क्योकिं होंडा के एक स्कूटर का टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा जा चुका है। ऐसे में यही कायास लगाए जा रहे हैं कि नया मॉडल स्कूटर होगा।  
विज्ञापन

फ्यूल इंजेक्शन तकनीक

2 of 3
Honda Activa
वही मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12 जून को एक्टिवा BS-6 ही लांच हो सकता है और इसके इंजन में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया जायेगा। हांलाकि नए मॉडल की कीमत के बारे में फिलहाल किसी भी तरह की कोई भी जानकारी कंपनी की तरफ से नहीं मिली है लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसे 62 हजार रुपये के आस-पास लांच किया जायेगा। इतना ही नहीं नए मॉडल की कीमत मौजूदा मॉडल से करीब 3 से 5 हजार ज्यादा होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Activa 6G

3 of 3
Honda Activa BS6 - फोटो : Google
सोर्स से यह भी पता चला है कि लांच होने वाला नया मॉडल Activa 6G होगा और यह BS-6 इंजन से लैस होगा। होंडा नए Activa 6G को नए प्लेटफॉर्म पर बना सकती है और इसमें टेलेस्कॉपिक फ्रंट सस्पेंशन के साथ ट्यूबलेस टायर्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। फीचर की बात करें तो इसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, LED लाइटिंग, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल कर सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें