Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया) ने देश भर में अपनी अधिकृत डीलरशिप पर अपने मानसून सर्विस कैंप की शुरुआत का एलान किया है। यह मुफ्त जांच शिविर 19 जून से 30 जून 2023 तक चलेगा। इस जापानी कार निर्माता की भारतीय सहायक कंपनी जल्द ही होंडा एलिवेट मिड-साइज एसयूवी भी लॉन्च करेगी जो ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस जैसी कारों को टक्कर देगी।
विज्ञापन
2 of 4
Honda Service Center
- फोटो : Social Media
कारों के लिए होंडा मानसून कैंप
कंपनी की सर्विस पहल के एक हिस्से के रूप में, इस शिविर में होंडा कार मालिकों को मुफ्त 32-पॉइंट कार जांच और टॉप वॉश के साथ-साथ वाइपर ब्लेड/रबर, टायर और बैटरी, डोर रबर सील जैसे चुनिंदा हिस्सों और हेडलैम्प सफाई, फ्रंट विंडशील्ड सफाई और अंडरबॉडी एंटी-जंग कोटिंग जैसी सर्विस पर आकर्षक स्कीम की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा, ग्राहक बेस्ट एक्सचेंज प्राइस के लिए अपनी कार का मूल्यांकन भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Honda City
- फोटो : Honda
कंपनी की अपील
इस पहल पर टिप्पणी करते हुए, होंडा कार्स इंडिया के उपाध्यक्ष, विपणन और बिक्री, कुणाल बहल ने कहा, "एक कंपनी के रूप में जो अपने ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, हमारा व्यापक डीलर नेटवर्क इस मानसून चेक-अप शिविर को आयोजित करने के लिए तैयार है। प्रशिक्षित पेशेवरों द्वारा किया जाने वाला ये कैंप, सभी आवश्यक जांचों का ध्यान रखेगी और पूरे मानसून के मौसम में एक सुरक्षित और परेशानी मुक्त ड्राइविंग एक्सपीरियंस सुनिश्चित करेगी। हम अपने ग्राहकों से इन बेनिफिट्स का फायदा उठाने के लिए अपने निकटतम डीलरशिप पर जाने का आग्रह करते हैं।"
जल्द आ रही है होंडा एलिवेट एसयूवी
नई होंडा एलिवेट के साथ भारत में एसयूवी सेगमेंट में कंपनी की वापसी होगी। इसकी बुकिंग जुलाई में शुरू होगी और आधिकारिक लॉन्च इस त्योहारी सीजन में होगा। एलिवेट में 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 119 बीएचपी का पावर और 145 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और 7-स्टेप सीवीटी के साथ जोड़ा गया है।