होंडा 4 सितंबर, 2023 को नई एलिवेट मिड-साइज एसयूवी की कीमतों का एलान करने वाली है। नई होंडा एलिवेट ह्यूंदै क्रेटा, किआ सेल्टोस, मारुति ग्रैंड विटारा, टोयोटा हाइराइडर, फॉक्सवैगन ताइगुन, स्कोडा कुशाक और सेगमेंट की अन्य कारों को टक्कर देगी। भारत में मिड-साइज सेगमेंट एसयूवी लोकप्रियता हासिल कर रही है, लेकिन इस क्षेत्र में ह्यूंदै क्रेटा का दबदबा है। नई ह्यूंदै क्रेटा 2020 के आखिर में अपनी लॉन्चिंग के बाद से हर महीने लगभग 12,000 यूनिट्स की बिक्री के साथ अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही है। सेगमेंट में कई नई एसयूवी लॉन्च हुईं हैं लेकिन वे क्रेटा का ताज छीनने में कामयाब नहीं हो पाई हैं। अब, होंडा एलिवेट के साथ यही लक्ष्य बना रही है, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।
होंडा एलिवेट के साथ इस सेगमेंट में देर से एंट्री कर रही है। हालांकि, 4 सितंबर को होने वाले लॉन्च के साथ, होंडा अपनी किस्मत बदलना चाह रही है। फीचर्स से भरपूर क्रेटा, जिसे जल्द ही अपडेट किया जाना है, को टक्कर देने के लिए एलिवेट को पर्याप्त फीचर्स देने की जरूरत है। यहां हम आपको इन दोनों एसयूवी की चार खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 8
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
होंडा एलिवेट - खास फीचर्स
आरामदायक स्टीयरिंग व्हील
होंडा एलिवेट में एक झुका हुआ और टेलीस्कोपिक स्टीयरिंग व्हील मिलता है, जो इस तक पहुंच और ऊंचाई को किसी भी ड्राइवर के लिए उपयुक्त बनाता है। इससे ड्राइवर को सुरक्षा से समझौता किए बिना आरामदायक ड्राइविंग स्थिति में बैठने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
3 of 8
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
अगला फायदा होंडा द्वारा एप्पल और एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पेश की जाने वाली वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी है। फीचर्स से भरपूर क्रेटा के हाई-एंड वैरिएंट में वायरलेस कनेक्टिविटी का फीचर नहीं मिलता है।
4 of 8
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
ADAS टेक्नोलॉजी
एलिवेट के पास ADAS टेक्नोलॉजी के साथ एक तुरुप का पत्ता है। एलिवेट अपने ADAS सुइट के हिस्से के रूप में कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, रोड डिपार्चर मिटिगेशन सिस्टम, लेन कीपिंग असिस्ट सिस्टम, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई-बीम, लीड कार डिपार्चर नोटिफिकेशन सिस्टम और बहुत सारे फीचर्स की पेशकश करता है, जो ह्यूंदै क्रेटा में नहीं मिलता है।
विज्ञापन
5 of 8
Honda Elevate SUV
- फोटो : Honda
बड़ा ग्राउंड क्लीयरेंस
इन सभी फीचर्स के अलावा, आगामी होंडा एलिवेट का सबसे बड़ा फायदा इसका ग्राउंड क्लीयरेंस है। होंडा की मिड-साइज की एसयूवी जमीन से 220 मिमी ऊपर है जबकि क्रेटा का ग्राउंड क्लीयरेंस 190 मिमी है।
विज्ञापन
6 of 8
Hyundai Creta
- फोटो : Agency (File Photo)
ह्यूंदै क्रेटा - खास फीचर्स
ह्यूंदै क्रेटा फीचर्स से भरी हुई है और क्रेटा का पहला स्टैंडआउट फीचर सनरूफ है, जिसकी इन दिनों ग्राहकों में अत्यधिक मांग देखी जा रही है। क्रेटा वॉयस कमांड के साथ एक पैनोरमिक सनरूफ का फीचर देता है, जिसे यूजर्स बिना बटन दबाए बिना खोल और बंद कर सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Hyundai Creta
- फोटो : For Reference Only
वेंटिलेटेड सीट्स
क्रेटा में एक और खास फीचर फ्रंट वेंटिलेटेड सीटें हैं, जो इस सेगमेंट के वाहनों में नहीं देखी जाती है। अगला बड़ा फीचर इलेक्ट्रॉनिक पार्क ब्रेक है, जो पारंपरिक ब्रेक के उलट, ज्यादा सुरक्षित है और इस्तेमाल करने में परेशानी कम है।
इंजन ऑप्शन
ह्यूंदै क्रेटा की चौथी और सबसे बड़ी खासियत इंजन ऑप्शन है। एलिवेट में एकमात्र 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जबकि इसके उलट ह्यूंदै क्रेटा में 1.5-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जो व्यापक कस्टमर बेस को पूरा करता है।