फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Honda: होंडा CBR1000RR-R Fireblade SP की डिलीवरी भारत में शुरू, जानें कीमत और डिटेल्स

Tue, 30 Sep 2025 05:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

होंडा ने अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक 2025 Honda CBR1000RR-R Fireblade SP की डिलीवरी आधिकारिक रूप से भारत में शुरू कर दी है। लॉन्च के दो हफ्ते बाद यह बाइक ग्राहकों तक पहुंचनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
1 of 7
Honda CBR1000RR-R Fireblade SP Delivery - फोटो : Instagram/@thez900maverick
होंडा ने अपनी फ्लैगशिप सुपरबाइक 2025 Honda CBR1000RR-R Fireblade SP की डिलीवरी आधिकारिक रूप से भारत में शुरू कर दी है। लॉन्च के दो हफ्ते बाद यह बाइक ग्राहकों तक पहुंचनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर इंदौर और कोच्चि जैसे शहरों में ग्राहकों को डिलीवरी लेते हुए देखा गया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत करीब 29 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें - Swayamgati: दुनिया का पहला बिना ड्राइवर वाला तीन-पहिया वाहन भारत में लॉन्च, टेस्ला जैसे हैं फीचर्स, जानें कीमत और डिटेल्स
विज्ञापन

2 of 7
Honda CBR1000RR-R Fireblade SP Delivery - फोटो : Instagram/@thez900maverick
फायरब्लेड का नया अवतार
फायरब्लेड का नाम दुनियाभर में परफॉर्मेंस बाइक फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है। 2020 में बंद होने के बाद होंडा ने इसे नए अपडेट्स और फीचर्स के साथ फिर से लॉन्च किया है। पुराने मॉडल के मुकाबले यह करीब सवा दो लाख रुपये महंगी है। लेकिन इसमें MotoGP (मोटोजीपी) से प्रेरित विंगलेट्स और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी
विज्ञापन

3 of 7
Honda CBR1000RR-R Fireblade SP Delivery - फोटो : Instagram/@thez900maverick
ग्राहकों का अनुभव
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डिलीवरी प्रोसेस भी खास दिखा। इंदौर में एक ग्राहक को बाइक मेटल केज में फ्लैटबेड ट्रक से मिली, जबकि कोच्चि में एक ग्राहक ने अपने परिवार के साथ डीलरशिप पर बाइक डिलीवरी का जश्न मनाया। यह सब फायरब्लेड के खास दर्जे को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें - Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, देखें कौन-सी हैचबैक, एसयूवी और सेडान पर कितना फायदा

4 of 7
Honda CBR1000RR-R Fireblade SP - फोटो : Honda
इंजन और परफॉर्मेंस
इस सुपरबाइक में 999cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-फोर इंजन है। यह इंजन 14,500 rpm पर 217.5 bhp की पावर और 12,500 rpm पर 113 Nm टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स, बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल मिलता है। परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए इसमें टाइटेनियम एग्जॉस्ट दिया गया है।

यह भी पढ़ें - SUV Safety Rating: अब एसयूवी खरीदने से पहले चेक करें सुरक्षा, ये हैं टॉप-5 सबसे भरोसेमंद मॉडल
विज्ञापन

5 of 7
Honda CBR1000RR-R Fireblade SP - फोटो : Honda
एडवांस्ड फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स
नई Fireblade SP में कई रेस-टेक्नोलॉजी आधारित राइडर एड्स दिए गए हैं। जिसमें होंडा सेलेक्टबेल टॉर्क कंट्रोल (HSTC), व्हीली कंट्रोल, 5 पावर मोड्स और 9 लेवल ट्रैक्शन कंट्रोल, 3-लेवल ABS (रेस मोड के साथ, रियर ABS बंद करने का विकल्प), होंडा इलेक्ट्रॉनिक स्टीयरिंग डैम्पर (HESD), ओह्लिन्स EC 3.0 इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन (फ्रंट USD फोर्क्स और रियर मोनोशॉक) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें - BE 6 Batman Edition: महिंद्रा ने मुंबई में शुरू की BE 6 बैटमैन एडिशन की डिलीवरी, जानें क्या है इसमें खास 
विज्ञापन

6 of 7
Honda CBR1000RR-R Fireblade SP - फोटो : Honda
डिजाइन, ब्रेकिंग और चेसिस
यह बाइक हल्के अल्यूमिनियम डायमंड फ्रेम पर बनी है और डिजाइन में होंडा की मोटोजीपी बाइक्स से प्रेरणा ली गई है। इसमें 17-इंच व्हील्स, फ्रंट पर ट्विन 330mm ब्रेम्बो स्टाइलेमा डिस्क और रियर पर 220mm रोटर दिए गए हैं। एरोडायनामिक फेयरिंग में विंगलेट्स भी हैं, जो हाई-स्पीड पर स्टेबिलिटी बढ़ाते हैं। इसका शार्प LED हेडलैम्प और सेंट्रल एयर इनटेक पुराने मॉडल की झलक को बरकरार रखता है।

यह भी पढ़ें - Supercars: पांच सुपरकारें जो 400 किमी प्रति घंटा की रफ्तार को कर सकती हैं पार, जानें पांचों की डिटेल्स 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Honda CBR1000RR-R Fireblade SP - फोटो : Honda
मुकाबला
कीमत के लिहाज से यह बाइक भारत के प्रीमियम सुपरबाइक सेगमेंट में आती है। इसका सीधा मुकाबला Kawasaki Ninja ZX-10R और BMW S 1000 RR से है। एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रैक-फोकस्ड परफॉर्मेंस इसे बाजार में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। 

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी में बदलाव के बाद सेडान कारों की कीमत में बड़ी कटौती, देखें टॉप-5 की लिस्ट 

यह भी पढ़ें - Electric Vehicles: इलेक्ट्रिक गाड़ियों में लगेगा साउंड अलर्ट सिस्टम, सरकार का नया प्रस्ताव, जानें इसकी अहमियत 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें