जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी Honda Cars (होंडा कार्स) ने भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को जताते हुए उन अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है कि वह देश में अपना काम समेट सकती है या अगले साल तक लाइनअप से अपने कई मौजूदा मॉडलों को बंद कर सकती है।
कार निर्माता ने कहा है कि भारत के कारोबार को बंद करने की उसकी कोई योजना नहीं है, और वास्तव में आने वाले दिनों में इसे बढ़ाने की योजना है। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए, होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ ताकुया त्सुमुरा ने कहा, "हम यही रहेंगे। हम एक ऐसा बाजार क्यों छोड़ेंगे जो अब विश्व स्तर पर चौथा सबसे बड़ा बाजार है? हम यहां 20 से ज्यादा वर्षों से हैं, इसलिए यहां से जाने का कोई कारण नहीं है।"
विज्ञापन
2 of 6
2021 Honda Amaze Facelift
- फोटो : Honda Cars India
होंडा कार्स इस समय भारतीय बाजार में City, Amaze, WR-V और Jazz जैसे मॉडल्स की बिक्री करती है। जापानी ऑटो कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपनी फ्लैगशिप सेडान सिटी का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च किया था। अगले साल, जापानी कार निर्माता अपने लाइनअप में एक नई मिड-साइज एसयूवी शामिल करेगी। होंडा की ये नई एसयूवी Hyundai Creta और Kia Seltos जैसे सेगमेंट लीडर्स को टक्कर देगी।
विज्ञापन
3 of 6
Honda CR-V
- फोटो : For Reference Only
होंडा कार्स के भारत छोड़ने की अफवाह उस समय शुरू हुई जब दिसंबर, 2020 में कंपनी ने अपने दो मॉडल Civic (सिविक) और CR-V (सीआर-वी) के उत्पादन को बंद करने का फैसला किया और ग्रेटर नोएडा में अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट को बंद कर दिया था। होंडा कार्स ने कहा था कि यह फैसला उसके रीस्ट्रक्चरिंग (पुनर्गठन) की वैश्विक पहल का हिस्सा है।
4 of 6
Honda Jazz BS6 2020
- फोटो : Honda
त्सुमुरा ने कहा, "हमने पिछले कुछ वर्षों में कुछ पुनर्गठन किया है और यह थोड़ा कठिन समय था, लेकिन अब मैं कह सकता हूं कि यह हो गया है, कंपनी के पास अब एक बेहतर नीति है।" ग्रेटर नोएडा प्लांट के अलावा, होंडा कार्स का राजस्थान के टपुकारा में स्थित एक और मैन्युफेक्चरिंग प्लांट है।
विज्ञापन
5 of 6
2020 Honda WR-V
- फोटो : Amar Ujala
भारतीय बाजार में सीआर-वी और डब्ल्यूआर-वी जैसी कारों को उतारने के बावजूद होंडा कार्स को एसयूवी सेगमेंट में ज्यादा कामयाबी नहीं मिली है। जबकि CR-V को पहले बंद कर दिया गया था, WR-V सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Maruti Suzuki, Tata Motors और Hyundai के वर्चस्व वाले सेगमेंट में अपनी पहचान नहीं बना पाई है। हालांकि, होंडा क्रेटा, सेल्टोस की प्रतिद्वंद्वी अपनी आनेवाली एसयूवी की संभावनाओं के बारे में आश्वस्त दिखाई दे रही है। सुमुरा ने पीटीआई से कहा, "वैसे तो नंबर एक खिलाड़ी बनना मुश्किल होगा लेकिन फिर भी वहां कुछ मांग होगी इसलिए हम उस क्षेत्र पर ध्यान देना चाहते हैं।"
नई एसयूवी को e:HEV (ई: एचईवी) हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना है जो नई सिटी हाइब्रिड सेडान को भी पावर देती है। क्रेटा, सेल्टोस जैसी कोरियाई एसयूवी के अलावा, होंडा की आनेवाली एसयूवी को सीधे टक्कर देने वाली टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा जैसी कारें होगी, जो मजबूत हाइब्रिड ऑप्शन के साथ पेश की जा रही हैं।